Jaiprakash Associates Share may focus tomorrow 3 rupees price adani jindal become buy बिक रही है ₹3 के शेयर वाली यह कंपनी, खरीदने की रेस में अडानी समेत कई दिग्गज, कल आएगा फैसला!, Business Hindi News - Hindustan
More

बिक रही है ₹3 के शेयर वाली यह कंपनी, खरीदने की रेस में अडानी समेत कई दिग्गज, कल आएगा फैसला!

दिवालियेपन के रास्ते से जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने की होड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 जून है।

Sun, 8 June 2025 08:26 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बिक रही है ₹3 के शेयर वाली यह कंपनी, खरीदने की रेस में अडानी समेत कई दिग्गज, कल आएगा फैसला!

Jaiprakash Associates Share: जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के शेयर कल सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। कंपनी के शेयर में बीते शुक्रवार को 5% तक की तेजी थी और यह शेयर 3.40 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे। बता दें कि दिवालियेपन के रास्ते से जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने की होड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 जून है।

रेस में हैं अडानी समेत दिग्गज

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी एंटरप्राइजेज, जिंदल पावर, डालमिया सीमेंट सहित बोलीदाता संकटग्रस्त जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए अपनी समाधान योजना प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्तमान में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही जयप्रकाश एसोसिएट्स में लेनदारों के कुल दावे 59,000 करोड़ रुपये से अधिक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹79 पर जा सकता है पावर कंपनी का यह शेयर, शेयर खरीदने की लूट, 2400% तक चढ़ा भाव
ये भी पढ़ें:इस सरकारी बैंक ने दिया बड़ा तोहफा, ग्राहकों को राहत, फटाफट चेक करें डिटेल

वहीं, सीएनबीसी टीवी 18 ने हाल ही में बताया था कि यहां 25 संभावित समाधान आवेदकों की पूरी सूची दी गई है-

1. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड

2. ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

3. विनरो कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड और पारख एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड का कंसोर्टियम

4. डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड

5. डिकी एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड

6. जीएमआर बिजनेस एंड कंसल्टेंसी एलएलपी

7. इंडिया ऑपर्च्युनिटीज XII इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ओकट्री)

8. जे.सी. फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

9. जैथरी थर्मल पावर प्राइवेट लिमिटेड

10. जैक्सन लिमिटेड

11. जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड

12. जिंदल इंडिया पावर लिमिटेड (पूर्व में जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड)

13. जिंदल पावर लिमिटेड

14. कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड

15. ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड

16. ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड

17. पश्चिम सागर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड

18. पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड

19. पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड

20. रश्मि मेटालिक्स लिमिटेड

21. शेरिशा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

22. सिग्मा कॉर्पोरेशन (इंडिया) लिमिटेड

23. टोरेंट पावर लिमिटेड

24. वेदांता लिमिटेड

25. विनचैन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड

कंपनी का कारोबार

जेपी समूह की प्रमुख यूनिट जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास रियल एस्टेट, सीमेंट निर्माण, आतिथ्य और इंजीनियरिंग एवं निर्माण में विविध परिसंपत्तियां हैं। हालांकि, वित्तीय संकट ने समूह को परेशान कर रखा है, लेनदारों ने IBC के तहत कुल ₹57,185 करोड़ का दावा किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,