चर्चित कंपनी को मिला ₹10000 करोड़ का ऑर्डर, 52 वीक हाई पर भाव, आपका है निवेश?
दिग्गज कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव जिसके बाद 52 वीक हाई पर पहुंच गया।

दिग्गज कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव जिसके बाद 52 वीक हाई पर पहुंच गया। नए साल पर मिले इस नए वर्क ऑर्डर की वजह से कंपनी का ऑर्डर बुक और मजबूत हो गया है। बता दें, इस ऑर्डर वैल्यू की कीमत 5000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच है।
एक्सचेंज को दी जानकारी में लार्सेन टुब्रो ने बताया है कि उनके मिनरल्स और मेटल्स वर्टिकल में एक बड़ा ऑर्डर है। यह ऑर्ड कंपनी को SAIL से मिला है। बता दें, दोनों कंपनियों के बीच पिछले कई दशकों से सम्बंध है।
4 दिन में कंपनी को मिला 15000 करोड़ रुपये काम
बीते महज 4 दिन में ही लार्सन एंड टुब्रो को 15000 करोड़ रुपये का काम मिल चुका है। सितंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास 667000 करोड़ रुपये का काम है।
52 वीक हाई पर शेयर
बीएसई में आज कंपनी के शेयर 4140.40 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद यह स्टॉक 4171 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए। एल एंड टी का 52 वीक लो लेवल 2967.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 573857 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में ओवरआल प्रदर्शन कैसा?
बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस धाकड़ कंपनी का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.19 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। एल एंड टी के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 221 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
2025 में कंपनी ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 34 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी की तरफ से 28 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन