Stock Market Experts says ups and down may seen this week all eyes on RBI and crude oil शेयर बाजार में इस हफ्ते जारी रहेगा उतार और चढ़ाव, बोले एक्सपर्ट, कच्चे तेल और RBI पर रहेगी मार्केट की निगाह, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में इस हफ्ते जारी रहेगा उतार और चढ़ाव, बोले एक्सपर्ट, कच्चे तेल और RBI पर रहेगी मार्केट की निगाह

Stock Market outlook this week: इस हफ्ते शेयर बाजार की निगाह कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ RBI के रेपो रेट की घोषणा को लेकर भी रहेगी। एक्सपर्ट्स इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार और चढ़ाव की उम्मीद कर रहे हैं। 

Sun, 5 April 2026 05:28 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
शेयर बाजार में इस हफ्ते जारी रहेगा उतार और चढ़ाव, बोले एक्सपर्ट, कच्चे तेल और RBI पर रहेगी मार्केट की निगाह

Stock Market outlook this week: स्थानीय शेयर बाजार में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है क्योंकि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति संबंधी निर्णय, प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव पर नजर रख रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने यह राय जताई है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 26293 रुपये की गिरावट, चांदी का रेट 36393 रुपये गिरा

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “देश में इस समय भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक सबसे महत्वपूर्ण है। निवेशक महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर केंद्रीय बैंक के रुख को ध्यान से देखेंगे।”

रेपो-रेट पर भी रहेगी निगाह

उन्होंने कहा, “प्रमुख नीतिगत दर रेपो में फिलहाल बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई का दबाव बना हुआ है। वहीं मैन्युफैक्चरिंह गतिविधियों में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय बैंक के रुख और भविष्य के अनुमान पर नजर रहेगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार इस स्कीम पर दे रही 1% ब्याज पर लोन, जानें कितना मिलेगा पैसा, डीटेल्स

नायर ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर अमेरिका के मार्च महीने के महंगाई आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इससे वहां की मौद्रिक नीति और डॉलर की स्थिति पर असर पड़ेगा, जिसका प्रभाव भारत जैसे उभरते बाजारों पर भी पड़ सकता है।”

युद्ध का भी बाजार पर दिखेगा असर

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में ग्लोबल घटनाक्रम बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक बना रहेगा। उन्होंने आगे कहा, “तीन दिन के अंतराल के बाद भारतीय बाजार खुलेंगे और सप्ताहांत में युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। कच्चे तेल की कीमतों की दिशा और युद्धविराम के किसी ठोस संकेत से या तो बाजार में तेजी आ सकती है या फिर मौजूदा बिकवाली का दौर जारी रह सकता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

शेयर बाजार में बीते हफ्ते दिखी थी गिरावट

पिछले सप्ताह में, बीएसई के बेंचमार्क सेंसेक्स में 263.67 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि एनएसई निफ्टी 106.5 अंक या 0.46 प्रतिशत नुकसान में रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और निवेशकों की धारणा पश्चिम एशिया की स्थिति से प्रभावित रहेगी।

खेमका ने कहा, “कुल मिलाकर बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, क्योंकि भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह और वैश्विक आर्थिक आंकड़े निवेशकों की धारणा को प्रभावित करते रहेंगे।”

कच्चे तेल में नरमी की राह देख रहा शेयर बाजार

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आती है तो बाजार को राहत मिल सकती है, जबकि तनाव बढ़ने की स्थिति में निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता कम हो सकती है और विदेशी निवेश पर दबाव बना रह सकता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,