इन 3 डिफेंस कंपनियों के पास 3.5 लाख करोड़ रुपये का काम, आपके पोर्टफोलियो में है कोई स्टॉक
Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स के पास इस समय मोटा वर्क ऑर्डर है। तीन कंपनियां ऐसी हैं जिनके पास 3.5 लााख करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है।

Defence Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। बीते कई सालों में भारतीय डिफेंस कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। शेयर बाजार में भी इन कंपनियों ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। डिफेंस सेक्टर को भारत सरकार के मेक इन इंडिया प्रोग्राम का फायदा मिल रहा है। 3 डिफेंस कंपनियां ऐसी हैं जिनके पास 3.5 लाख करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है।
1-हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स
इस कंपनी के 254538 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। इसमें फ्रेश ऑर्डर 97028 करोड़ रुपये का रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के वर्क ऑर्डर में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के रेवन्यू ग्रोथ साल दर साल की तुलना में 7 प्रतिशत बढ़ा है।
इस कंपनी के नजरिए से अगर देखें तो अब भी वर्क ऑर्डर पूरा करने की समस्या बनी हुई है। कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में 15 से 20 एलसीए एयरक्राफ्ट की सप्लाई वो करने की कोशिश करेगी। हालांकि, बहुत हद तक यह जीई पर निर्भर करेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को एचएएल के शेयर बीएसई में 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4216.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है।
2- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics)
इस डिफेंस कंपनी के पास 73882 करोड़ रुपये का काम है। सालाना आधार पर कंपनी के ऑर्डर बुक में 3.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवन्यू 27480 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 16 प्रतिशत है। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट 6048 करोड़ रुपये पिछले फाइनेंशियल ईयर में रहा है।
शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 408.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.64 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 702 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
3- भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics)
इस कंपनी के पास कुल 2600 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। कंपनी ऑर्डर बुक में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर बीएसई में 1207 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन