these three companies get SEBI nod to launch IPO check details here 3 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, 3300 करोड़ जुटाने की तैयारी, पैसों का कर लें जुगाड़, Business Hindi News - Hindustan
More

3 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, 3300 करोड़ जुटाने की तैयारी, पैसों का कर लें जुगाड़

इन कंपनियों ने अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे, जिस पर रेगुलेटरी ने चार से पांच मार्च के दौरान अपनी टिप्पणियां जारी कीं।

Fri, 6 March 2026 07:45 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
3 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, 3300 करोड़ जुटाने की तैयारी, पैसों का कर लें जुगाड़

IPO Updates: बाजार नियामक सेबी ने एनर्जी सेक्टर की ईस्टमैन ऑटो एंड पावर, पार्ट्स का उत्पादन करने वाली माइलस्टोन गियर्स और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से कुल 3,300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। यानी आने वाले समय में इन तीनों कंपनियों का आईपीओ आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी 33वीं बार दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय

3300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

इन कंपनियों ने अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे, जिस पर रेगुलेटरी ने चार से पांच मार्च के दौरान अपनी टिप्पणियां जारी कीं। मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, ये तीनों कंपनियां मिलकर आईपीओ के जरिए 3,300 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की तैयारी में हैं।

किस आईपीओ का क्या साइज होगा?

ईस्टमैन ऑटो एंड पावर का आईपीओ 1,800 से 2,000 करोड़ रुपये का होगा। प्रस्तावित आईपीओ नए शेयर जारी करने और ऑफर फार सेल का मिश्रण होगा।

माइलस्टोन गियर्स 1,100 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 800 करोड़ रुपये नए शेयर और 300 करोड़ रुपये का ओएफएस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में भारी बिकवाली के बीच इन दो शराब कंपनियों के शेयर रहे डिमांड में

बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज का प्रस्तावित आईपीओ 230 करोड़ रुपये के नए शेयरों और प्रमोटर्स बॉनब्लॉक इंक द्वारा तीन करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,