Texmaco Rail and Engineering shares jumped 13pc after strong Q4 performance, company wins order worth Rs. 4,045 crore दक्षिण अफ्रीका से ₹4,045 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, Q4 में 45% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, Business Hindi News - Hindustan
More

दक्षिण अफ्रीका से ₹4,045 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, Q4 में 45% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी को दक्षिण अफ्रीका से 4,045 करोड़ रुपये का बड़ा रेल ऑर्डर मिला है। वहीं, मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 45% बढ़कर 57.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

Wed, 13 May 2026 01:17 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दक्षिण अफ्रीका से ₹4,045 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, Q4 में 45% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक इंट्रा-डे ट्रेडिंग में करीब 13 से 15 प्रतिशत तक उछलकर 120 रुपये के आसपास पहुंच गया। इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण रहे, जिसमें मार्च तिमाही के शानदार नतीजे और दक्षिण अफ्रीका से मिला 4,045 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा रेल ऑर्डर शामिल है। इन दोनों खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और बाजार में कंपनी के शेयरों की भारी खरीदारी देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टूटकर 400 रुपये से नीचे आया टाटा का पावर शेयर, मुनाफा घटने के बाद शेयर धड़ाम

चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। टेक्समैको रेल का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45% बढ़कर 57.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 39.8 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की कुल आय 13% घटकर 1,167 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया। EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9% बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 7.3% से बढ़कर 9.1% हो गया, जो यह दर्शाता है कि कंपनी ने लागत नियंत्रण और मुनाफे पर मजबूत पकड़ बनाई है।

दक्षिण अफ्रीका से मिला मेगा ऑर्डर

कंपनी को सबसे बड़ा बूस्ट दक्षिण अफ्रीका से मिले मेगा ऑर्डर से मिला है। टेक्समैको रेल को वहां की एक ट्रेन ऑपरेटिंग कंपनी से 2,235 से ज्यादा फ्रेट वैगन और 30 डीजल लोकोमोटिव सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित कीमत 4,045 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस डील में 15 साल की लॉन्ग-टर्म मेंटेनेंस पार्टनरशिप भी शामिल है, जिससे कंपनी को आने वाले वर्षों में लगातार कमाई का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसे अपने इतिहास के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय रेल अवसरों में से एक बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:600 रुपये से ज्यादा टूटा टाटा का यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के ₹2800 करोड़ डूबे

टेक्समैको रेल का कहना है कि यह प्रोजेक्ट कंपनी की ग्लोबल एक्सपेंशन रणनीति में बड़ा माइलस्टोन का साबित होगा। दक्षिण अफ्रीका इस समय अपने रेल सेक्टर में बड़े सुधार कर रहा है और वहां रेलवे मॉडर्नाइजेशन, माइनिंग लॉजिस्टिक्स और फ्रेट मोबिलिटी में बड़े निवेश की संभावना है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे अफ्रीका के दूसरे देशों में भी नए अवसर खुलेंगे, जिनमें वैगन सप्लाई, लोकोमोटिव मॉडर्नाइजेशन, मेंटेनेंस सर्विस और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं।

कंपनी अब सिर्फ रेलवे तक सीमित नहीं रहना चाहती। टेक्समैको रेल ने अपनी सब्सिडियरी Texmaco Defence Technologies के जरिए डिफेंस सेक्टर में भी एंट्री की योजना बनाई है। कंपनी अगले तीन से पांच वर्षों में इस बिजनेस में करीब 200 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकती है। इससे कंपनी के बिजनेस मॉडल में और विविधता आएगी।

शेयर परफॉर्मेंस

TEXRAIL के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाते समय (12:36pm) कंपनी का स्टॉक NSE पर 12.19% यानी 12.89 रुपये की उछाल के साथ 118.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिनभर के कारोबार में शेयर ने 120 रुपये के करीब का स्तर भी छुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टूटकर 400 रुपये से नीचे आया टाटा का पावर शेयर, मुनाफा घटने के बाद शेयर धड़ाम

हर शेयर पर डिविडेंड का ऐलान

इस बीच बोर्ड ने FY26 के लिए 0.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे मॉडर्नाइजेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर बुक के दम पर टेक्समैको रेल आने वाले समय में निवेशकों के लिए मजबूत ग्रोथ स्टोरी बन सकती है। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम और शेयर में आई तेज उछाल यह संकेत दे रही है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर तेजी से बढ़ रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,