Ace Investor Rekha Jhunjhunwala lost over 2800 crore rupee as Tata Group Titan Share cracked over 600 rupee 4 दिन में 600 रुपये से ज्यादा टूटा टाटा का यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के 2800 करोड़ रुपये डूबे, Business Hindi News - Hindustan
More

4 दिन में 600 रुपये से ज्यादा टूटा टाटा का यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के 2800 करोड़ रुपये डूबे

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर 4 दिन में 613 रुपसे ज्यादा टूट गए हैं। टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ चार दिन में 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है।

Wed, 13 May 2026 10:37 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
4 दिन में 600 रुपये से ज्यादा टूटा टाटा का यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के 2800 करोड़ रुपये डूबे

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर पिछले कुछ दिन से दबाव में हैं। टाटा ग्रुप की ज्वैलरी कंपनी टाइटन के शेयर बुधवार को BSE में गिरावट के साथ 3987.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में टाइटन के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 4 दिन में 613.55 रुपये टूट गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयर 8 मई 2026 को 4601.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मई 2026 को 3987.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। टाइटन के शेयरों में आई इस तेज गिरावट से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ चार दिन में ही 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है।

4 दिन में 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा घटी दौलत
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4,71,84,470 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.31 पर्सेंट है। चार दिन में टाइटन के शेयरों में 613.55 रुपये की गिरावट आने से रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 2895 करोड़ रुपये घट गई है। रेखा झुनझुनवाला, शेयर मार्केट के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 1000 रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, चांदी एक झटके में 3 लाख के हुई पार

चौथी तिमाही में टाइटन को 1179 करोड़ रुपये का मुनाफा
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 1179 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन को 871 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 35 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में टाइटन की टोटल इनकम सालाना आधार पर 46 पर्सेंट बढ़कर 20,300 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की टोटल इनकम 13,891 करोड़ रुपये थी। टाइटन के बोर्ड ने शेयरधारकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। कंपनी ने हर शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड रिकमंड किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICICI बैंक अलर्ट: ₹590 के फेक ट्रैफिक चालान से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट ने फिर बदला गियर, सेंसेक्स 74700 और निफ्टी 23,400 के पार

बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने जून 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। टाइटन अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। टाइटन ने जून 2011 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.90 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 47.02 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,