Tesla shares crashed 14 Percent following public feud between Elon Musk and US President Donald Trump ट्रंप और मस्क के बीच तकरार, टेस्ला के शेयरों का बुरा हाल, 152 अरब डॉलर डूबे, Business Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप और मस्क के बीच तकरार, टेस्ला के शेयरों का बुरा हाल, 152 अरब डॉलर डूबे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 14% की तेज गिरावट आई। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 152 अरब डॉलर घट गया। वहीं, एलन मस्क की दौलत 34 अरब डॉलर कम हो गई।

Fri, 6 June 2025 10:43 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप और मस्क के बीच तकरार, टेस्ला के शेयरों का बुरा हाल, 152 अरब डॉलर डूबे

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयर गुरुवार को धड़ाम हो गए। कंपनी के शेयरों में 14 पर्सेंट की तेज गिरावट आई। टेस्ला के शेयरों में यह गिरावट कंपनी से जुड़े किसी खास मुद्दे या फंडामेंटल्स की वजह से नहीं आई, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ट्रंप की सार्वजनिक तकरार से शेयर लुढ़क गए। टेस्ला के शेयर गुरुवार को 284.7 डॉलर पर बंद हुए। वहीं, 488.54 डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई से टेस्ला के शेयर 41 पर्सेंट टूट गए हैं।

152 अरब डॉलर घट गया टेस्ला का मार्केट कैप
टेस्ला (Tesla) के शेयरों में गुरुवार को आई तेज गिरावट से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 152 अरब डॉलर घट गया। कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे 916 अरब डॉलर पर पहुंच गया। टेस्ला के मार्केट कैप में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट से एलन मस्क की दौलत 34 अरब डॉलर घट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज, 3 महीने में किया पैसा डबल

टेस्ला के मार्केट कैप में आई गिरावट TCS के पूरे मार्केट कैप से ज्यादा
टेस्ला (Tesla) के मार्केट कैप में गुरुवार को आई गिरावट, भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के पूरे मार्केट कैप से कहीं ज्यादा है। टीसीएस का मार्केट कैप गुरुवार को 142 अरब डॉलर रहा। टेस्ला के मार्केट कैप में आई गिरावट HDFC Bank की पूरी मार्केट वैल्यू का 88 पर्सेंट है। गुरुवार के सेशन के आखिर में HDFC Bank का मार्केट कैप 173 अरब डॉलर रहा। वहीं, टेस्ला के मार्केट कैप में आई गिरावट भारत की सबसे वैल्यूड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का 67 पर्सेंट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप गुरुवार को 227 अरब डॉलर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत में तीसरी मोस्ट-वैल्यूएड कंपनी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,