Shilchar Technologies Ltd will trade ex bonus today money double in just 3 months 2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज, 3 महीने में किया पैसा डबल, Business Hindi News - Hindustan
More

2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज, 3 महीने में किया पैसा डबल

Bonus Share: दो साल के बाद आज फिर सिलचर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Shilchar Technologies Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी 2 शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर रखा है।

Fri, 6 June 2025 08:15 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज, 3 महीने में किया पैसा डबल

Bonus Share: दो साल के बाद आज फिर सिलचर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Shilchar Technologies Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी 2 शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर रखा है।

आज है रिकॉर्ड डेट

सिलचर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बताया है कि 2 शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी 6 जून यानी आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होने चाहिए। यानी आज जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें 2 पर 1 शेयर फ्री मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘भगोड़ा कहिए …लेकिन चोर नहीं’, माल्या ने मांगी मांफी, भारत लौटने पर भी बोले

2023 में भी कंपनी ने दिया था डिविडेंड

सिलचर टेक्नोलॉजी लिमिटेड इससे पहले 2023 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर बांटा था। यह कंपनी निवेशकों डिविडेंड भी लगातार दे रही है। आखिरी बार सिलचर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर 2024 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने तब हर एक शेयर पर 12.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

3 महीने में किया पैसा डबल

गुरुवार को कंपनी के शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 8287.75 रुपये के लेवल पर था। बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का भाव 64 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक महीने में 88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 3 महीने से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 124 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।

पिछले 5 साल में इस कंपनी ने शेयर बाजार में 27683.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स ने 137 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर ले

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,