Adani Power Stock Split record date today price came below 200 rupee share jumps 17 percent 17% चढ़ा अडानी का यह चर्चित स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, आज है बड़ा दिन, Business Hindi News - Hindustan
More

17% चढ़ा अडानी का यह चर्चित स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, आज है बड़ा दिन

Adani Power Stock Split: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर के शेयरों का बंटवारा आज हो गया है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद अडानी पावर के शेयरों का भाव बीएसई और एनएसई में 200 रुपये के नीचे आ गया है।

Mon, 22 Sep 2025 09:23 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
17% चढ़ा अडानी का यह चर्चित स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, आज है बड़ा दिन

Adani Power Stock Split: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर के शेयरों का बंटवारा आज हो गया है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद अडानी पावर के शेयरों का भाव बीएसई और एनएसई में 200 रुपये के नीचे आ गया है।

आज ही है रिकॉर्ड डेट

अडानी पावर ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। आज यानी 22 सितंबर की तारीख को अडानी पावर ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया था। यानी वजह है कि शुक्रवार को 700 रुपये के पार दिखने वाला स्टॉक 200 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है।

आज 17 प्रतिशत चढ़ा भाव

अडानी पावर के शेयरों स्टॉक आज शुक्रवार को 141.80 रुपये के लेवल पर खुले। लेकिन कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक का भाव 166.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्री के पहले दिन खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP

शुक्रवार को अडानी पावर के शेयरों में दिखी थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार को अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई में अडानी पावर के शेयर 12.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 709.05 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। वहीं, एनएसई में बीते हफ्ते अडानी पावर के शेयर 13.42 प्रतिशत की उछाल के बाद 716.10 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 160 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल

अडानी पावर के शेयरों में उछाल

अडानी पावर के शेयरों में बीते एक महीने के दौरान 19 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, तीन महीने में अडानी पावर के शेयरों का भाव 33.80 प्रतिशत बढ़ा है। Trendylne के डाटा के अनुसार अडानी पावर के शेयरों का भाव 6 महीने में 35.90 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 6.7 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी जून तिमाही तक 10.80 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,