Tata Steel Q4 result profit zooms 147 percent YoY to 2965 crore rs dividend of 4 rs announced 147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफा

तिमाही में टाटा स्टील का नेट प्रॉफिट 2965 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले के 1,201 करोड़ रुपये की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक है। टाटा स्टील ने एक रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की है।

Fri, 15 May 2026 08:53 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफा

Tata Steel result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2965 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले के 1,201 करोड़ रुपये की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 12.5 प्रतिशत बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय कारोबार से कंपनी का तिमाही नेट प्रॉफिट 4,660 करोड़ रुपये और परिचालन राजस्व 38,448 करोड़ रुपये रहा।

टाटा स्टील नीदरलैंड का परिचालन राजस्व 17016 करोड़ रुपये और मुनाफा 624 करोड़ रुपये रहा। ब्रिटेन में कंपनी का राजस्व घटकर 5,774 करोड़ रुपये रहा गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 6,001 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उसे वहां 591 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 रुपये तक जा सकता है कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, कर्ज कम होने से ब्रोकरेज गदगद
ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट IPO की लॉन्चिंग में होगी देरी, वॉलमार्ट ने कंपनी को दिया नया टास्क

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का राजस्व 2,32,140 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 2,18,543 करोड़ रुपये से 6.22 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान मुनाफा 3.43 गुना होकर 10,886 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साल के दौरान इनवेंट्री में बदलाव से कंपनी को 990 करोड़ का नुकसान हुआ जिसमें मुख्यतः ब्रिटेन में इनवेंट्री में बदलाव का योगदान है।

डिविडेंड का ऐलान

टाटा स्टील ने एक रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की है। डिविडेंड का वितरण 12 जून की शेयरहोल्डिंग के आधार पर किया जाएगा। कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यह बैठक गुरुवार, 2 जुलाई, 2026 को होनी निर्धारित है। यदि AGM में शेयरधारकों द्वारा इस डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है तो इसका भुगतान सोमवार, 6 जुलाई, 2026 से किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेट फ्यूल पर घटा टैक्स, एयरलाइन कंपनियों को मिलेगी राहत

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

टाटा स्टील के सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 जियो पॉलिटिक्स अनिश्चितताओं, सप्लाई चेन और आयात शुल्क संबंधी बाधाओं के कारण चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद परिचालन में अनुशासन और लागत कम करने के प्रयासों के परिणाम देखने को मिले।

शेयर का परफॉर्मेंस

टाटा स्टील के शेयर की बात करें तो यह शुक्रवार को 216.80 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 2 पर्सेंट गिरकर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 224.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 149.70 रुपये है। बता दें कि बीते दिनों ब्रोकरेज एचएसबीसी ने शेयर के लिए 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,