टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़, 8% चढ़ा भाव, जानें एक्सपर्ट्स राय
Tata Motors Passenger Vehicles Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Tata Motors Passenger Vehicles Share Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में आज शुक्रवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों का भाव बीएसई में 366.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट घटने के बाद भी टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
कितना हुआ है कंपनी को नेट प्रॉफिट (Tata Motors Passenger Vehicles Q4 Results)
Tata Motors Passenger Vehicles ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान 5783 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर 31.70 प्रतिशत गिर गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8470 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के रेवन्यू में बढ़ोतरी (Tata Motors Passenger Vehicles Revenue)
Tata Motors Passenger Vehicles ने बताया है कि कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 105447 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। एक साल पहले टाटा मोटर्स पैसेंजर ह्वीकल्स का रेवन्यू 98377 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, टाटा ग्रुप की इस कंपनी का EBITDA 21.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 11212 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन 10.70 प्रतिशत की गिरा है।
कंपनी के लक्जरी कार सब्सिडियरी जागुआर लैंड रोवर के रेवन्यू में मार्च तिमाही के दौरान 11.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 6.9 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है।
डिविडेंड दे रही है कंपनी (Tata Motors Passenger Vehicles dividend updates)
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।
एक्सपर्ट्स की क्या राय है? (Tata Motors Passenger Vehicles target price)
मोतीलाल ओसवाल ने 303 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म ने Sell रेटिंग दी है। जेएम फाइनेंशियल ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 327 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 415 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने भी टारगेट प्राइस कोो 400 रुपये से बढ़ाकर 470 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन