Tata Motors Ltd Share Price may cross 500 rupee mark says expert टाटा ग्रुप की इस कंपनी को लेकर एक्सपर्ट का बड़ा दावा, बोले ₹500 के पार जाएगा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा ग्रुप की इस कंपनी को लेकर एक्सपर्ट का बड़ा दावा, बोले ₹500 के पार जाएगा शेयर

Tata Motors Ltd Share Price: टाटा ग्रुप की नई नवेली कंपनी टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल बिजनेस) के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस इनक्रेड इक्विटी का मानना है कि यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन करेगा। एक्सपर्ट्स ने 500 रुपये के ऊपर शेयरों के जाने की संभावना जताई है।

Mon, 5 Jan 2026 03:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा ग्रुप की इस कंपनी को लेकर एक्सपर्ट का बड़ा दावा, बोले ₹500 के पार जाएगा शेयर

Tata Motors Ltd Share Price: टाटा ग्रुप की नई नवेली कंपनी टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल बिजनेस) के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस इनक्रेड इक्विटी का मानना है कि यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन करेगा। एक्सपर्ट्स ने 500 रुपये के ऊपर शेयरों के जाने की संभावना जताई है।

आज भारी बिकवाली का शिकार हुआ है शेयर

बीएसई में आज टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ 437.65 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 422.40 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय से नया काम मिलते ही 9% चढ़ा डिफेंस स्टॉक, ₹292 करोड़ का ऑर्डर

क्या कुछ कहा है ब्रोकरेज हाउस ने?

ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है की छोटे ट्रक ऑपरेटर्स की वजह से कॉमर्शियल गाड़ियों की डिमांड बढ़ेगी। इसकी वजह उन्होंने हालिया जीएसटी को बताया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल 2024 से जुलाई 2025 के दौरान संघर्ष करने के बाद अब जीएसटी कटौती की वजह से छोटे ऑपरेटर को फायदा हुआ है। जिससे नए ट्रक की डिमांड बढ़ी है।

कितना सेट किया है टारगेट प्राइस?

इंक्रेड इक्विटी ने टाटा मोटर्स के लिए Add रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 513 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा

टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमतों में बीते एक हफ्ते में 4.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 18.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 0.32 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। टाटा मोटर्स का 52 वीक हाई 447.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 306 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 1.57 लाख करोड़ रुपये का है।

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स और कॉमर्शियल बिजनेस को अलग-अलग करके दो अलग-अलग कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो गई थी। कॉमर्शियल बिजनेस यूनिट का नाम टाटा मोटर्स फिर से रख दिया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,