Tata Group Trent board meeting today company to announce bonus Share टाटा की दिग्गज कंपनी करेगी बड़ा ऐलान, करीब 5 लाख निवेशकों को मिल सकता है तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा की दिग्गज कंपनी करेगी बड़ा ऐलान, करीब 5 लाख निवेशकों को मिल सकता है तोहफा

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट की बुधवार 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक है। इस मीटिंग में निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा हो सकती है। ट्रेंट के करीब 5 लाख शेयरधारकों को बोनस शेयर का फायदा मिल सकता है।

Wed, 22 April 2026 09:41 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा की दिग्गज कंपनी करेगी बड़ा ऐलान, करीब 5 लाख निवेशकों को मिल सकता है तोहफा

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट आज अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है। ट्रेंट की आज बुधवार 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक है, जिसमें निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा हो सकती है। कंपनी का बोर्ड अगर बोनस शेयर बांटने की मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे। ट्रेंट के करीब 5 लाख शेयरधारकों को बोनस शेयर का फायदा मिल सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 4493.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

डिविडेंड पर भी विचार करेगा कंपनी का बोर्ड
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का बोर्ड अपने निवेशकों को डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। पिछले 5 साल में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड बांटा है। इसके अलावा, ट्रेंट का बोर्ड अतिरिक्त फंड्स जुटाने पर भी विचार करेगा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो ट्रेंट में करीब 5 लाख छोटे आम निवेशक हैं, जिनकी अर्थोराइज्ड कैपिटल 2 लाख रुपये तक है। ट्रेंट में इन शेयरधारकों की 14 पर्सेंट हिस्सेदारी है। ट्रेंट ने हालिया तिमाही अपडेट में एक्सचेंजों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़कर 4937 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों को ₹10 से ₹16 लाख से अधिक तक मिल सकता है एरियर

एक महीने में 33% से ज्यादा उछल गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर पिछले एक महीने में 33 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। ट्रेंट के शेयर 23 मार्च 2026 को 3354.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 22 अप्रैल 2026 को 4493.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो ट्रेंट के शेयरों में 10 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले 5 साल में ट्रेंट के शेयर 475 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3276.10 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंबानी से एक कदम और आगे निकले अडानी, दौलत के साथ रुतबा भी बढ़ा

10 टुकड़ों में शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। ट्रेंट ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है। पिछले 10 साल में ट्रेंट के शेयरों में 2600 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,