Tata Group Tejas Networks share rallied over 17 percent today surged more than 85 Percent from 52 week low टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, लुढ़कने के बाद अब 85% बढ़ गया शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, लुढ़कने के बाद अब 85% बढ़ गया शेयर का दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार को 17% से ज्यादा की तेजी के साथ 545.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर से 85% उछल गए हैं।

Thu, 7 May 2026 11:43 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, लुढ़कने के बाद अब 85% बढ़ गया शेयर का दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में इन दिनों तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अच्छी रफ्तार पकड़े हुए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 17 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 545.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में बुधवार को भी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, 52 हफ्ते के निचले स्तर से तेजस नेटवर्क्स के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

85% बढ़ गया तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का दाम
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के लो लेवल से 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर जा पहुंचे थे। इस लेवल से तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार 7 मई को 545.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 31 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 30 अप्रैल 2026 को 413.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 मई को 545 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा, मस्क से अर्नाल्ट तक पर डॉलर की बारिश

80% से ज्यादा लुढ़क गए थे कंपनी के शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 80 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। कंपनी के शेयर 26 जून 2024 को 1495 रुपये पर पहुंच गए थे। यह कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई लेवल है। इस स्तर से टूटकर कंपनी के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर जा पहुंचे थे। पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट टूट गए हैं। पिछले 5 साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 190 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 187.65 रुपये से बढ़कर 545 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन में 49% की तूफानी तेजी, रॉकेट सा उड़ रहा यह शेयर, कंपनी को मिली बड़ी राहत

चौथी तिमाही में कंपनी को 211 करोड़ रुपये का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 211.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 71.80 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू 82.55 पर्सेंट घटकर 332.69 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1906.64 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,