Tata Group Tejas Networks Share jumped over 7 Percent today 66 Percent rally in 4 days गिरावट की आंधी में रॉकेट सा उड़ा टाटा का शेयर, 4 दिन में 66% की तूफानी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

गिरावट की आंधी में रॉकेट सा उड़ा टाटा का शेयर, 4 दिन में 66% की तूफानी तेजी

कमजोर बाजार में भी टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को 7% से अधिक के उछाल के साथ 529.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 66% की तूफानी तेजी आई है।

Wed, 4 March 2026 11:17 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
गिरावट की आंधी में रॉकेट सा उड़ा टाटा का शेयर, 4 दिन में 66% की तूफानी तेजी

गिरावट की आंधी में भी टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को तेज गिरावट आई है, लेकिन तेजस नेटवर्क्स के शेयर 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 529.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 66 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स ने मंगलवार 3 मार्च 2026 को अपने नेक्स्ट जेनरेशन वेव्लेंग्थ डिवीजन मल्टीप्लेक्सिंग (WDM) ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट प्रॉडक्ट TJ1600-D3 के लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही, तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों जापान की एक दिग्गज कंपनी से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

4 दिन में 66% की तूफानी तेजी
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर 4 ट्रेडिंग सेशंस में 66 पर्सेंट उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 25 फरवरी 2026 को 319.05 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर 4 मार्च 2026 को 529.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले दिनों बिकवाली का तेज दबाव देखने को मिला था। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर जा पहुंचे थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 294.10 रुपये से 70 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारी गिरावट के बीच दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, करीब 11% की तेजी

जापान की कंपनी से मिले कॉन्ट्रैक्ट के डीटेल्स
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने पिछले दिनों बताया है कि उसे जापान की दिग्गज कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन (NEC Corporation) से 5G मैसिव MIMO रेडियोज की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी के ग्लोबल 5G एक्सपैंसन और ऑर्डर बुक विजिबिलिटी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, तेजस नेटवर्क्स ने इस एग्रीमेंट की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध लंबा चला तो पैदा हो सकता है खाद का संकट

52 हफ्ते के हाई से अब भी 40% से ज्यादा नीचे हैं कंपनी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अब भी अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 40 पर्सेंट से अधिक नीचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.50 रुपये है। कंपनी के शेयर 4 मार्च 2026 को 529.65 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले एक साल में 25 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 12 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स के शेयर 170 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,