Tata Group Tejas Networks Share crossed 500 rupee rallied 70 Percent after dropping 80 Percent 500 रुपये के पार पहुंचा टाटा का यह शेयर, 80% गया था लुढ़क, अब 70% की तूफानी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

500 रुपये के पार पहुंचा टाटा का यह शेयर, 80% गया था लुढ़क, अब 70% की तूफानी तेजी

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को 6% से अधिक चढ़कर 501.60 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 80% तक टूट गए थे, लेकिन इधर पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में 70% का उछाल आया है।

Tue, 26 May 2026 10:45 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
500 रुपये के पार पहुंचा टाटा का यह शेयर, 80% गया था लुढ़क, अब 70% की तूफानी तेजी

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी आई। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 501.60 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 511.45 रुपये पर भी पहुंचे। कुछ महीने पहले ही तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुरे हाल में पहुंच गए थे। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 80 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। हालांकि, इधर तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने अच्छी वापसी की है। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 70 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

80% टूट गए थे टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 80 पर्सेंट टूट गए थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जून 2024 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल 1495.10 रुपये पर थे। इस लेवल से कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। तेजस नेटवर्क्स के शेयर लुढ़कते हुए 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालिक ने बेचे 2291 करोड़ रुपये के शेयर, क्वांट और नोमुरा ने लगाया बड़ा दांव

70% उछल गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 70 पर्सेंट उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 26 मई 2026 को 501.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में करीब 35 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप मंगलवार को 8900 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.40 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.47 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुकिंग को पार कर गई LPG सिलेंडर की सप्लाई, डिलीवरी टाइम भी पहले से सुधरा

193% बढ़ा है कंपनी का घाटा
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) का घाटा चौथी तिमाही में 193 पर्सेंट बढ़ा है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 211.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 71.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 82.6 पर्सेंट घटा है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू 333 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1907 करोड़ रुपये था। 118.2 करोड़ रुपये के लॉस के साथ ही कंपनी का इबिट्डा भी निगेटिव में रहा। तेजस नेटवर्क्स को लगातार पांचवीं तिमाही में घाटा हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,