tata group company Trent Ltd share falls upto in 40 percent in 2025 2025 का साल टाटा की इस कंपनी के लिए साबित हुआ बुरा सपना, 40% लुढ़का भाव, अब क्या करें निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

2025 का साल टाटा की इस कंपनी के लिए साबित हुआ बुरा सपना, 40% लुढ़का भाव, अब क्या करें निवेशक

निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के लिए बीता एक साल अच्छा नहीं रहा है। 2025 का साल ट्रेंट के निवेशकों के लिए बुरा साबित हुआ है। जिसकी वजह से एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Sun, 4 Jan 2026 11:48 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
2025 का साल टाटा की इस कंपनी के लिए साबित हुआ बुरा सपना, 40% लुढ़का भाव, अब क्या करें निवेशक

निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के लिए बीता एक साल अच्छा नहीं रहा है। 2025 का साल ट्रेंट के निवेशकों के लिए बुरा साबित हुआ है। जिसकी वजह से एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 4408.80 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बता दें, बीते 11 साल में पहली बार कंपनी ने सालाना आधार पर गिरावट का सामना किया है। सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जिसकी वजह से ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बेच रहे हैं।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 19 वेस्टसाइड और 44 जूडियो स्टोर्स (इसमें एक यूएई में) खुला है। मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाले समय में और स्टोर्स खोलने की योजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Trendlyne data के अनुसार 12 एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 6 एक्सपर्ट्स ने होल्ड करने की बात कही है। 6 एक्सपर्ट्स ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को बेच देना चाहिए।

लॉन्ग रन में कंपनी ने दिया है मोटा रिटर्न

भले ही एक साल से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन दो साल में शेयरों का भाव 47 प्रतिशत बढ़ा है। तीन से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 228 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 5 साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 553 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल मे कंपनी के शेयरों का भाव 2420 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, 6 महीने में पैसा डबल

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 3.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,