Bank holidays today: बुद्ध पूर्णिमा की वजह से क्या आज बंद हैं बैंक? यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank holidays today: बुध्द पूर्णिमा, महाराष्ट्र दिवस, लेबर डे की वजह से देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ राज्यों में आज भी बैंक ओपन हैं।

Bank holidays today: देश के कई हिस्सों में आज बैंक बंद हैं। लेबर-डे और महाराष्ट्र दिवस की वजह से बैंक कर्मियों की कई राज्यों में छुट्टी है। ऐसे में अगर आपका कोई काम आज बैंक में है तो यह चेक कर लें कि वह खुला है या नहीं। आइए जानते हैं कि कहां-कहां आज बैंक कर्मियों की छुट्टी है।
1 मई को किन-किन राज्यों में बंद है बैंक (bank holidays today)
आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और असम लेबर डे की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी है। महाराष्ट्र में आज महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसकी वजह से वहां भी बैंक बंद है। बुद्ध पूर्णिमा भी देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है।
किन-किन शहरों में आज बंद है बैंक
बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक कर्मियों की आज छुट्टी है।
मई में कब-कब है बैंक कर्मियों की छुट्टी (Bank holidays May 2026 list)
3 मई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
9 मई को दूसरा शनिवार है। इस दिन भी देश भर के बैंक बंद रहेंगे। इस दिन टैगोर जयंती भी है।
10 मई को रविवार है। इस दिन भी देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
16 मई को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
23 मई को चौथा शनिवार है। इस दिन भी देश भर के बैंक नहीं खुलेंगे।
24 मई रविवार को बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
26 मई को अगरतला में काजी नजरूल इस्लाम जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।
27 मई बकरीद के त्योहार की वजह से देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
28 मई को देश कुछ शहरों में छुट्टी रहेगी। बकरीद का त्योहार है। इस दिन कई राज्यों में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
31 मई - रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। यह बैंक कर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी है।
बता दें, सभी छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की जाती हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहती हैं। कुछ ही त्योहार ऐसे होते हैं जब देश भर में बैंक बंद रहते हैं।
ऑनलाइन जारी रहेगा काम
भले ही बैंक इन दिनों में बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन सभी काम होते रहेंगे। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, बिल पेमेंट्स और अन्य ट्रांजैक्शन सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगे। एटीएम सर्विसेज भी मिलती रहेगी।




साइन इन