Tata company titan share decline upside near 20 percent brokerages target price here टाटा के इस शेयर को बेच रहे निवेशक, ब्रोकरेज ने कहा- 20% उछलेगा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा के इस शेयर को बेच रहे निवेशक, ब्रोकरेज ने कहा- 20% उछलेगा भाव

टाटा ग्रुप की कंपनी- टाइटन के शेयर ने 11 फरवरी को 52 हफ्ते के हाई 4,379.95 रुपये को टच किया था। हालांकि, इसके बाद शेयर मुनाफावसूली वाले मोड में आ गया है। हालांकि, टाटा की इस कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।

Sat, 14 Feb 2026 11:23 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा के इस शेयर को बेच रहे निवेशक, ब्रोकरेज ने कहा- 20% उछलेगा भाव

Titan share target price: शानदार तिमाही नतीजे के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर ने 11 फरवरी को 52 हफ्ते के हाई 4,379.95 रुपये को टच किया था। हालांकि, इसके बाद शेयर मुनाफावसूली वाले मोड में आ गया है। यही वजह है कि 13 फरवरी को शेयर 2.23% टूटकर 4181.30 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 4165 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। हालांकि, टाटा की इस कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

टाइटन कंपनी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज Elara सिक्योरिटीज ने बाय रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि शेयर खरीदने की सलाह दी गई है। मजबूत नतीजों और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए 5000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के करीब 20% तक की बढ़ोतरी के अनुमान को दिखाता है। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 2,947.55 रुपये है। टाइटन शेयर का यह भाव अप्रैल 2025 में था।

इन ब्रोकरेज ने भी कहा-खरीदो

टाइटन के शेयर को लेकर एक अन्य ब्रोकरेज यूबीएस ने कहा कि यह 5,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं, मैक्वेरी ने शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 4,450 रुपये का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया है। उसने कहा कि सोने की कीमतों में हालिया अस्थिरता के बाद मांग परिदृश्य की स्पष्टता और आभूषण मार्जिन का दृष्टिकोण प्रमुख निगरानी योग्य कारक हैं। मतलब ये कि ज्यादातर ब्रोकरेज शेयर को लेकर बुलिश हैं।

टाइटन के तिमाही नतीजे

टाटा समूह की प्रमुख उपभोक्ता कंपनी टाइटन कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। टाइटन का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का मुनाफा 60.84 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें घरेलू आभूषण व्यवसाय का योगदान रहा। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 1,047 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 24,915 करोड़ रुपये हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंशन के साथ अब हेल्थ इंश्योरेंस भी…बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार
ये भी पढ़ें:5 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, पैसे का कर लीजिए इंतजाम
ये भी पढ़ें:नियम तोड़ने को लेकर RBI का एक्शन, लपेटे में आ गए कई बड़े बैंक

तिमाही के दौरान, टाइटन का आभूषण कारोबार 45.6 प्रतिशत बढ़कर 23,492 करोड़ रुपये हो गया। आभूषण कैटेगरी का भारतीय व्यवसाय 41 प्रतिशत बढ़कर 21,458 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी के आभूषण कारोबार ने 49 नए स्टोर जोड़े। इसके अलावा, तनिष्क ने तिमाही के दौरान अमेरिका के बोस्टन और ऑरलैंडो में दो नए स्टोर खोले। बता दें कि टाइटन, टाटा ग्रुप और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (टिडको) का एक साझा उपक्रम है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,