Duroflex Premier Industrial Corporation 3 more companies get sebi nod to launch ipo check detail 5 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, पैसे का कर लीजिए इंतजाम, Business Hindi News - Hindustan
More

5 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, पैसे का कर लीजिए इंतजाम

ड्यूरोफ्लेक्स सहित पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बाजार नियामक ने दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स, मुंबई स्थित हेक्सागॉन न्यूट्रिशन और ओम पावर ट्रांसमिशन को भी आईपीओ लाने को मंजूरी दी है।

Fri, 13 Feb 2026 10:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
5 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, पैसे का कर लीजिए इंतजाम

IPO News: अगर आप आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों में से हैं तो पैसे का इंतजाम कर लीजिए। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पांच कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। इस संबंध में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन और गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स सहित पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा बाजार नियामक ने दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स, मुंबई स्थित हेक्सागॉन न्यूट्रिशन और ओम पावर ट्रांसमिशन को भी आईपीओ लाने को मंजूरी दी है। बाजार नियामक सेबी से मिली जानकारी के अनुसार जिन कंपनियों ने सितंबर और अक्टूबर के बीच सेबी के पास अपने प्रारंभिक आईपीओ पत्र दाखिल किए थे, उन्हें 10 से 13 फरवरी के बीच सेबी की मंजूरी मिली।

प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन

प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 2.25 करोड़ शेयर तक का नया इश्यू और 54 लाख शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी इस इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग महाराष्ट्र के रायगढ़ में नई वायर निर्माण इकाई स्थापित करने, पालघर स्थित वाडा इकाई के विस्तार, कार्यशील पूंजी और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

ड्यूरोफ्लेक्स

गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स का प्रस्तावित आईपीओ 183.6 करोड़ रुपये के शेयर के नए इश्यू और प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों द्वारा 2.25 करोड़ शेयर तक की बिक्री के प्रस्ताव का मिश्रण है। नए शेयरों के माध्यम से लगभग 184 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक और मौजूदा निवेशक 2.25 करोड़ शेयर बिक्री के लिए लाएंगे। ड्यूरोफ्लेक्स भारत की शीर्ष गद्दा कंपनियों में शामिल है और गद्दे, फोम, फर्नीचर व स्लीप एक्सेसरीज के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति रखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नियम तोड़ने को लेकर RBI का एक्शन, लपेटे में आ गए कई बड़े बैंक
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में पेंशन का क्या होगा? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन
ये भी पढ़ें:3 पैसे वाले शेयर ने निवेशकों की बदली किस्मत, ₹1 लाख के बन गए ₹14.10 करोड़

विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स

दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से 740 करोड़ रुपये के शेयरों का एक नया निर्गम है। शोध आधारित दवा कंपनी को 12 फरवरी को सेबी की स्वीकृति मिली। यह कंपनी सक्रिय औषधि घटकों और उन्नत रसायनों के क्षेत्र में कार्यरत है।

हेक्सागॉन न्यूट्रिशन

हेक्सागॉन न्यूट्रिशन का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 3.08 करोड़ से अधिक शेयरों की एक बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। कंपनी पोषण, माइक्रोन्यूट्रिएंट मिश्रण और चिकित्सकीय पोषण उत्पादों के निर्माण में सक्रिय है। इसके अलावा, ओम पावर ट्रांसमिशन का इश्यू नए शेयरों और बिक्री प्रस्ताव का मिश्रण होगा। 2011 में स्थापित यह कंपनी उच्च व अतिउच्च वोल्टेज बिजली पारेषण परियोजनाओं के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,