Swiggy to HDFC Bank: these 9 Large Cap Stocks analysts see delivering up to 49pc Returns, check details Swiggy से TCS तक! इन 9 बड़े शेयरों में 45% तक उछाल की उम्मीद, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

Swiggy से TCS तक! इन 9 बड़े शेयरों में 45% तक उछाल की उम्मीद, आपका है दांव?

शेयर बाजार में निवेश के अवसर तलाश रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मार्केट एनालिस्ट्स के अनुसार स्विगी, ICICI प्रूडेंशियल, DLF, HDFC बैंक, महिंद्रा, HDFC लाइफ, एटरनल, लोधा डेवलपर्स और TCS जैसे 9 बड़े लार्जकैप शेयर अगले 12 महीनों में 35% से 49% तक का रिटर्न दे सकते हैं। इनमें स्विगी सबसे आगे है।

Sun, 7 June 2026 07:08 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Swiggy से TCS तक! इन 9 बड़े शेयरों में 45% तक उछाल की उम्मीद, आपका है दांव?

शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर व्यक्ति की नजर ऐसे शेयरों पर होती है, जो आने वाले समय में शानदार रिटर्न दे सकें। खासकर जब बात लार्जकैप कंपनियों की हो, तो निवेशकों का भरोसा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि ये कंपनियां अपने सेक्टर की स्थापित और मजबूत खिलाड़ी मानी जाती हैं। अब ब्रोकरेज और मार्केट एनालिस्ट्स की ताजा रिपोर्ट ने ऐसे 9 बड़े शेयरों की पहचान की है, जिनमें अगले 12 महीनों के दौरान 35% से 45% तक की तेजी देखने को मिल सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 3 शेयर अगले हफ्ते बना सकते हैं मोटा पैसा, एक्सपर्ट ने दी दांव लगाने की सलाह!
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में इस हफ्ते बदलेगी निवेशकों की तकदीर? या जारी रहेगी गिरावट

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे ऊपर फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्विगी (Swiggy) का नाम है। फिलहाल, इसका शेयर करीब 251 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि विश्लेषकों का औसत टारगेट प्राइस 374 रुपये है। इसका मतलब है कि शेयर में लगभग 49% तक की संभावित तेजी देखने को मिल सकती है। 27 विश्लेषकों में से अधिकांश ने इस शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है।

वहीं, बीमा सेक्टर की कंपनी ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) भी निवेशकों की पसंद बनी हुई है। इसका शेयर 483 रुपये के आसपास है और विश्लेषकों का लक्ष्य 688 रुपये है, जो करीब 42% की संभावित बढ़त दर्शाता है।

रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी का शेयर वर्तमान में 578 रुपये के आसपास है, जबकि टारगेट प्राइस 822 रुपये बताया गया है, यानी इसमें भी लगभग 42% तक की तेजी की संभावना जताई जा रही है। अधिकांश विश्लेषकों ने इसे स्ट्रॉन्ग बाय की रेटिंग दी है।

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC बैंक का नाम भी इस लिस्ट में है। बैंक का शेयर 747 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका औसत लक्ष्य 1,040 रुपये रखा गया है। इससे लगभग 39% की संभावित बढ़त का संकेत मिलता है।

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी M&M (Mahindra & Mahindra) भी निवेशकों के रडार पर है। इसके अलावा HDFC लाइफ इंश्योरेंस, Eternal (पूर्व में Zomato), लोधा डेवलपर्स (Lodha Developers) और भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल TCS भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इन सभी शेयरों में 34% से 36% तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है।

एक्सपर्ट का मानना है कि इन कंपनियों के मजबूत बिजनेस मॉडल, सेक्टर में नेतृत्व, बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की विकास योजनाएं इनके लिए सकारात्मक कारक बन सकती हैं। हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शेयर बाजार में कोई भी लक्ष्य निश्चित नहीं होता और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अनुमान बदल सकते हैं।

अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई शेयर पहले से मौजूद है, तो आने वाला एक साल आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकता है। वहीं, नए निवेशक इन कंपनियों पर नजर रख सकते हैं, लेकिन किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें और कंपनी के फंडामेंटल्स का अध्ययन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया ने खरीदे 2 नए स्मॉलकैप शेयर, ये बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर स्टॉक?
ये भी पढ़ें:3 बार बोनस शेयर देने जा रहा है यह बैंक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

डिस्क्लेमर:- यह आर्टिकल केवल जानकारी और एजुकेशन के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,