Suzlon and other 2 stock under 100 rs mehul kothari of anand rathi recommends buy or sell check detail सुजलॉन समेत 3 शेयर पर सोमवार को रखें नजर, चेक करें एक्सपर्ट के टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

सुजलॉन समेत 3 शेयर पर सोमवार को रखें नजर, चेक करें एक्सपर्ट के टारगेट प्राइस

अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ब्रोकरेज आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने तीन शेयर के लिए अपना टारगेट प्राइस दिया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

Sat, 11 April 2026 05:19 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सुजलॉन समेत 3 शेयर पर सोमवार को रखें नजर, चेक करें एक्सपर्ट के टारगेट प्राइस

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव था। अब निवेशकों की निगाहें नए सप्ताह पर टिकी हैं। इस नए सप्ताह के पहले दिन कुछ शेयरों में हलचल की उम्मीद है। ब्रोकरेज आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने तीन शेयरों को लेकर अपनी सिफारिश दी है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

ये हैं तीन शेयर

नेटवर्क 18: मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टेक वाली इस कंपनी के लिए ₹32 से ₹31 की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है। इसका टारगेट ₹37 से ₹39 के बीच तय किया गया है। वहीं, स्टॉप लॉस ₹29 है।

Motherson सुमी वायरिंग इंडिया: ₹39 से ₹37 की रेंज में खरीदने की सलाह है तो टारगेट ₹43 और ₹48 रखा गया है। शेयर का स्टॉप लॉस ₹35 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में मंगलवार को ठप रहेगी ट्रेडिंग, आखिर क्यों लिया गया है फैसला?

सुजलॉन एनर्जी: मेहुल कोठारी कहते हैं कि यह शेयर ₹44 से ₹42 की रेंज में खरीदें। इसका टारगेट ₹49 और ₹55 है तो स्टॉप लॉस ₹38 है।

बीते सप्ताह बाजार का हाल?

भारतीय शेयर बाजार ने एक बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा हफ्ता (6–10 अप्रैल, 2026) देखा लेकिन यह 6 तक % की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ, जो पिछले 5 से ज्यादा साल में इसका सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। हफ्ते की शुरुआत कमजोर रही, जिसकी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिका-ईरान हालात को लेकर भू-राजनीतिक तनाव और FII की लगातार निकासी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीए में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी, इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी

हालांकि, हफ्ते के बीच में हालात में तेजी से सुधार हुआ। ये वो वक्त था जब सीजफायर का ऐलान हुआ। आनंद राठी में टेक्निकल रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, मेहुल कोठारी ने कहा कि Nifty 50 में आई लगभग 6% की तेजी अब महज़ एक राहत भरी उछाल से कहीं अधिक लग रही है क्योंकि इंडेक्स ने 23,100–23,400 के अहम रेजिस्टेंस जोन को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है और 24,000 के स्तर के आस-पास टिका हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्विगी के को-फाउंडर का इस्तीफा, शेयर पर ब्रोकरेज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस

उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि निफ्टी कम समय में 24500–24800 के जोन को फिर से टेस्ट करेगा। हालांकि, कम समय के लिए कुछ ठहराव या 23600–23200 के जोन (गैप-फिल एरिया) की तरफ थोड़ा पीछे हटना मुमकिन है लेकिन ऐसी गिरावटों को कमजोरी के संकेत के बजाय खरीदने के मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए। बैंक निफ्टी इंडेक्स के आउटलुक पर मेहुल कोठारी ने कहा कि इंडेक्स ने रिकवरी की है। यह 50,000 के निचले स्तर से ऊपर उठकर 56,000 के स्तर को फिर से छूने के करीब है। मतलब है कि इसमें लगभग 10% की तेज रिकवरी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त देखी गई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,