Swiggy cofounder nandan reddy steps down jm financial share downgraded check target price स्विगी के को-फाउंडर का इस्तीफा, शेयर पर ब्रोकरेज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

स्विगी के को-फाउंडर का इस्तीफा, शेयर पर ब्रोकरेज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस

स्विगी के सह-संस्थापक लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब स्विगी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बहुत उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। JM फाइनेंशियल ने स्विगी के शेयर की रेटिंग में बदलाव किया है।

Fri, 10 April 2026 11:37 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
स्विगी के को-फाउंडर का इस्तीफा, शेयर पर ब्रोकरेज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस

Swiggy share price: ऑनलाइन खाना और राशन डिलीवरी सेवाएं देने वाली कंपनी स्विगी के सह-संस्थापक लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ओबुल ने अन्य व्यावसायिक हितों को पूरा करने के लिए 10 अप्रैल, 2026 से पूर्णकालिक निदेशक और इनोवेशन हेड पद से इस्तीफा दिया है। ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब स्विगी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बहुत उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं।

ब्रोकरज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस

JM फाइनेंशियल ने स्विगी के शेयर की रेटिंग में बदलाव किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए खरीदे की रेटिंग से घटाकर रेड्यूस कर दिया है। इसके अलावा, इस घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को घटाकर 270 रुपये कर दिया है। यह पिछले टारगेट प्राइस 370 रुपये से 27% कम है। बता दें कि वर्तमान में यह शेयर 274.90 रुपये पर है। शुक्रवार को शेयर में 1.10 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो 473 रुपये और 256.40 रुपये है। शेयर ने इसी अप्रैल में अपने 52 हफ्ते के लो को टच किया था।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज ने बताया कि हाल ही में फंड जुटाने के बाद बैलेंस शीट मजबूत होने के बावजूद मैनेजमेंट की पूरी तरह से मुकाबला करने में साफ तौर पर हिचकिचाहट की वजह से मार्केट शेयर में नुकसान हो रहा है। इस रणनीति को ठीक से नहीं बदला गया तो परेशानी बढ़ सकती है। खासकर तब जब पारंपरिक ई-कॉमर्स कंपनियां अपने क्विक कॉमर्स विस्तार को तेज कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहत पैकेज और लोन पर रोक की सुविधा...ग्लोबल टेंशन के बीच सरकार की बड़ी तैयारी

इस्तीफे पर स्विगी ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने प्रोसुस वेंचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले नामित निदेशक के रूप में रेनन डी कास्त्रो अल्वेस पिंटो की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह रोजर राबालैस का स्थान लेंगे, जो प्रोसुस वेंचर्स में अपनी भूमिका में बदलाव के कारण इस पद से हट रहे हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने स्विगी के सह-संस्थापक और मुख्य वृद्धि अधिकारी (सीजीओ) फणी किशन अडेपल्ली और स्विगी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) राहुल बोथरा को एक जून, 2026 से अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनबीएफसी के लिए RBI का नया फ्रेमवर्क, टाटा संस की लिस्टिंग पर चर्चा के बीच फैसला

इन बदलावों पर टिप्पणी करते हुए स्विगी ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीहर्ष मजेटी ने कहा- फणी और राहुल शुरुआती दिनों से ही स्विगी के साथ रहे हैं और कंपनी को उसके सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों के माध्यम से आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के पक्ष में बनाए गए थे नियम… वेदांता ने जेपी एसोसिएट्स के CoC पर उठाए सवाल

उन्होंने ओबुल की विदाई पर कहा कि नंदन स्विगी के विकास के दौरान एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहे हैं। बेंगलुरु के एक छोटे से मोहल्ले से शुरू होकर करोड़ों लोगों की सेवा करने वाले देशव्यापी मंच बनने तक के सफर में उनका योगदान खास है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,