stormy rise in the prices of gold silver 24 carat gold surge by 8779 and 22 carat 8042 chandi bhav jump by rs 21983 ₹1.65 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी के दाम में 21,983 रुपये की तेजी; भाव में इस वजह से आई तूफानी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

₹1.65 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी के दाम में 21,983 रुपये की तेजी; भाव में इस वजह से आई तूफानी तेजी

Gold Silver Rate Today 13 May: पीएम नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद 3 दिन में सोने के भाव में 9333 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। जबकि, चांदी इस अवधि में किलो पीछे 31250 रुपये उछली है।

Wed, 13 May 2026 03:03 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
₹1.65 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी के दाम में 21,983 रुपये की तेजी; भाव में इस वजह से आई तूफानी तेजी

Gold Silver Rate 13 May: सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर आज सर्राफा मार्केट में देखने को मिल रहा है। एक झटके में 24 कैरेट सोना 8779 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड 8042 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 6584 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। जबकि, चांदी एक झटके में 21983 रुपये महंगी हो गई। अब एक किलो चांदी की कीमत जीएसटी संग 295455 रुपये पर पहुंच गई। दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.65 लाख रुपये का हो गया है।

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद कितने बढ़े दाम

पीएम नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद 3 दिन में सोने के भाव में 9333 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। जबकि, चांदी इस अवधि में किलो पीछे 31250 रुपये उछली है। मोदी की अपील से पहले सोना शुक्रवार को बिना जीएसटी 151078 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 255600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आईबीजेए शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से इन शेयरों में पैसा लगाने वालों ने काटी चांदी

पहली बार युद्ध के पहले के दाम से आगे निकले सोने-चांदी के भाव

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई से 15710 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 99083 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 1314 रुपये और चांदी 18950 रुपये महंगी हो गई है।

बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 10000 रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, चांदी एक झटके में 3 लाख के हुई पार
ये भी पढ़ें:ज्वैलरी शेयर 6% तक लुढ़के, मेटल स्टॉक्स को फायदा, किस पर लगाएं दांव

22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट

आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 146937 रुपये पर पहुंच गया है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत 22 कैरेट गोल्ड का रेट 151345 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज बिना जीएसटी 120308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आहट, अब रिजर्व बैंक के गर्वनर को भी इस बात का डर
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और गैस पर लागू होगा कोटा? जानिए क्या है फ्यूल राशनिंग का नियम

14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट

सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 159769 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 164562 रुपये पर पहुंच जाएगी। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 93840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 96655 रुपये होगी।

अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दाम क्यों?

बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन स्थानीय कर, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग (त्योहार, शादी सीजन), ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,