storm of decline in american stock market will the impact be seen on dalal street today अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान, क्या दलाल स्ट्रीट पर आज दिखेगा असर?, Business Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान, क्या दलाल स्ट्रीट पर आज दिखेगा असर?

Stock Market Updates: डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 470 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 1.8% और नैस्डैक कंपोजिट में करीब 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण आई।

Fri, 27 March 2026 07:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान, क्या दलाल स्ट्रीट पर आज दिखेगा असर?

Stock Market Updates: अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का ऐसा तूफान आया कि डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 470 अंकों की गिरावट के साथ बंद होने पर मजबूर हो गया। जबकि, एसएंडपी 500 में 1.8% और नैस्डैक कंपोजिट में करीब 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण आई। इसका असर दलाल स्ट्रीट पर आज कैसा पड़ेगा यह तो खुलने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक राहत की बात यह है कि बाजार बंद होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले को 6 अप्रैल तक टालने की घोषणा की। इसके बाद आज वायदा कारोबार में सुधार के संकेत मिले और डॉऊ फ्यूचर्स में करीब 150 अंकों की तेजी देखी गई।

टेक शेयरों पर दबाव

गुरुवार को टेक सेक्टर, खासकर मेमोरी चिप कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। एनवीडिया, AMD, वेस्टर्न डिजिटल और माइक्रॉन टेक्नोलाजी जैसे दिग्गज शेयर 4% से 11% तक टूट गए। इसकी वजह गूगल द्वारा एक नए AI एल्गोरिदम का खुलासा रहा, जिससे डेटा स्टोरेज की मांग पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Stock to Buy: इस PSU बैंक शेयर को सुमित बगड़िया क्यों बता रहे हैं ‘रामनवमी पिक’

जुकरबर्ग को 16 अरब डॉलर का झटका, मस्क को पहुंची 10 अरब डॉलर की चोट

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के शेयर भी गुरुवार को 7.92 प्रतिशत लुढ़ककर 547.75 डॉलर पर बंद हुए। इसका असर उनके नेटवर्थ पर पड़ा और एक ही दिन में उनकी संपत्ति 16 अरब डॉलर कम होकर 195 अरब डॉलर पर आ गई। एलन मस्क को करीब 10 अरब डॉलर की चोट पहुंची और उनका नेटवर्थ 644 अरब डॉलर रह गया। गिरावट के इस तूफान में दुनिया के टॉप-17 अमीरों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान मजबूत, ट्रंप के पास बेइज्जती से बचने का एक ही विकल्प; पूर्व US मंत्री बोले

ईरान-अमेरिका तनाव बना बड़ी चिंता

मध्य पूर्व में जारी तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। एक महीने से जारी इस संघर्ष ने न सिर्फ वैश्विक बाजारों को झकझोर दिया है, बल्कि ऊर्जा कीमतों को भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए अपनी शर्तों को दोहराया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण की मान्यता और हर्जाने की मांग शामिल है। हालांकि, दोनों देशों के बीच अब तक किसी ठोस बातचीत की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज के रेट और सप्लाई अपडेट

तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव

तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, हालांकि आज सुबह इसमें हल्की गिरावट देखी गई। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने कुछ तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है, जिससे सप्लाई को लेकर थोड़ी राहत मिली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,