stocks to watch 25 may 2026; hindalco eicher motors rbl bank divis labs top stocks to buy, check full list कल ये 10 शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई, Paytm, TVS समेत इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर; यहां देखें पूरी लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

कल ये 10 शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई, Paytm, TVS समेत इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

stocks to watch 25 may 2026; सोमवार 25 मई के कारोबार में Hindalco, Eicher Motors, Divi’s Labs, Torrent Pharma, RBL Bank और Lupin जैसे कई बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। मजबूत Q4 रिजल्ट, डिविडेंड घोषणा, ओपन ऑफर और BSE इंडेक्स बदलाव जैसी खबरों के कारण इनमें हलचल देखने को मिल सकती है। 

Sun, 24 May 2026 10:50 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल ये 10 शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई, Paytm, TVS समेत इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

stocks to watch 25 may 2026; सोमवार 25 मई के कारोबार में कई बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं। Q4 रिजल्ट, ओपन ऑफर, डिविडेंड, पेटेंट अपडेट और इंडेक्स बदलाव जैसे बड़े ट्रिगर्स के चलते बाजार में कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। खासकर हिंडॉल्को (Hindalco), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), डिवी लैब्स (Divi’s Labs), टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma), RBL बैंक (RBL Bank) और लुपिन (Lupin) जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। अगर आप अगले हफ्ते ट्रेडिंग या निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो ये स्टॉक्स आपके लिए बड़े मौके लेकर आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 लाख का सोना, 5 लाख के पार चांदी? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा शेयर बाजार करेगा क्रैश

सबसे पहले बात करें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की, तो कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 88% बढ़कर ₹2,934 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹1,561 करोड़ था। मजबूत मेटल डिमांड और बेहतर मार्जिन के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी वजह से सोमवार को इस शेयर में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है।

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने भी उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा बाजार के अनुमान से ज्यादा रहा। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की मजबूत बिक्री ने कंपनी को बड़ा फायदा पहुंचाया। इसके साथ ही बोर्ड ने ₹82 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। cnbctv18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में ऑटो सेक्टर में यह शेयर चर्चा का केंद्र बना रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाला है 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर वाला IPO, सेबी की हरी झंडी का इंतजार

फार्मा सेक्टर स्टॉक

फार्मा सेक्टर में Divi’s Laboratories और टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) निवेशकों के फोकस में रहेंगे। Divi’s Labs का मुनाफा 13% बढ़ा और कंपनी की मार्जिन 33% रही, जो काफी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, Torrent Pharma की आय 41.8% बढ़ी, हालांकि यह बाजार की उम्मीदों से थोड़ी कम रही। फिर भी EBITDA अनुमान से बेहतर रहा, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है।

लुपिन (Lupin) भी चर्चा में है क्योंकि चीन की दवा रेगुलेटरी एजेंसी ने कंपनी की नई दवा Oseltamivir Phosphate को मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी के अंतरराष्ट्रीय बिजनेस को मजबूती मिल सकती है। फार्मा सेक्टर में इस खबर को बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर माना जा रहा है।

बैंकिंग सेक्टर स्टॉक

बैंकिंग सेक्टर में RBL Bank सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। दुबई के Emirates NBD Bank ने RBL Bank में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर की घोषणा की है। ऑफर प्राइस ₹282.38 प्रति शेयर रखा गया है। इस खबर के बाद बैंकिंग शेयर में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है।

एनर्जी सेक्टर स्टॉक

ऊर्जा सेक्टर में NTPC ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) पर भी नजर रहेगी। कंपनी का मुनाफा घटा जरूर है, लेकिन रेवेन्यू और EBITDA में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। ग्रीन एनर्जी थीम के कारण यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षण बना हुआ है।

इसके अलावा BSE इंडेक्स के कई शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है। अशोक (Ashok लेलैंड (Leyland), पेटीएम (Paytm) और CG पावर को BSE 100 में शामिल किया जाएगा, जबकि अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements), ट्यूब इंवेस्टमेंट (Tube Investments) और Colgate-Palmolive बाहर होंगे। TVS (TVS Motor) सेंसेक्स 50 में अडानी इंटरप्राइसेस (Adani Enterprises) की जगह लेगी। ऐसे बदलावों के कारण संबंधित शेयरों में भारी खरीदारी या बिकवाली देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹24 का डिविडेंड देगी कोलगेट बनाने वाली कंपनी, आपने खरीद रखा है शेयर?
ये भी पढ़ें:सरकारी कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

सोमवार का बाजार काफी एक्शन से भरा रह सकता है। रिजल्ट, डिविडेंड, ओपन ऑफर और इंडेक्स बदलाव जैसे फैक्टर्स निवेशकों को कई ट्रेडिंग अवसर दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशकों को बिना एक्सपर्ट की सलाह निवेश नहीं करना चाहिए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,