stock market today live 9 april sensex nifty top gainers losers nse bse बाजार में फिर बिकवाली: सेंसेक्स 931 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में फिर बिकवाली: सेंसेक्स 931 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Stock Market Today Live 9 April : बीएसई सेंसेक्स 931.25 अंक यानी 1.20 प्रतिशत टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 23,775.10 अंक पर बंद हुआ।

Thu, 9 April 2026 09:55 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में फिर बिकवाली: सेंसेक्स 931 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Stock Market Today Live 9 April : भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली देखी गई है। बाजार में पांच दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने के बाद युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ट्रेडिंग के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 931.25 अंक यानी 1.20 प्रतिशत टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,215 अंक की गिरावट 76,347.90 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 23,775.10 अंक पर बंद हुआ।

2:00 PM: सेंसेक्स अब 933 अंक नीचे 76630 पर है। निफ्टी भी 231 अंक नीचे 23765 पर है। सेंसेक्स में NTPC, बीईएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईटीसी, टीसीएसस, टेक महिंद्रा, मारुति टॉप गेनर हैं। जबकि, एलएंडटी, इंडिगो, इटरनल टॉप लूजर्स।

Stock Market Today Live 9 April 1:07 PM: सेंसेक्स अब 734 अंक नीचे 76828 पर है। एक समय यह दिन के निचले स्तर 76624 को टच कर गया था। निफ्टी भी 167 अंक नीचे 23830 पर है। एक समय यह दिन के निचले स्तर 23,759 तक गिर चुका था। इस बीच निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में हिन्डाल्को 3.26, एनटीपीसी 2.16, बीईएल 2.09, मैक्स हेल्थ 1.76 और बजाज ऑटो 1.76 पर्सेंट ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। दूसरी ओर निफ्टी टॉप लूजर्स में एलएंडटी, इंडिगो, श्रीराम फाइनेंस, इटरनल और जियो फाइनेंस 2 पर्सेंट अधिक नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 9 April 11:40 AM: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 76624 से थोड़ा ऊपर उठकर 76951 पर आ गया है। हालांकि इसमें अभी भी 610 अंकों की गिरावट है। निफ्टी भी 134 अंक नीचे 23862 पर है। एक समय यह दिन के निचले स्तर 23,759 तक गिर चुका था। एनएसई पर 3100 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1869 हरे और 1126 लाल हैं। जबकि, 134 में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 9 April 9:50 AM: सेंसेक्स 741 अंकों की गिरावट के साथ 76821 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 177 अंक नीचे 23820 पर है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर को छोड़ सभी इंडेक्स लाल हैं। निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, बैंक निफ्टी, निफ्टी ऑटो जैसे इंउेक्स भी नुकसान में हैं।

Stock Market Today Live 9 April 9:40 AM: शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। सेंसेक्स 566 अंकों की गिरावट के साथ 76996 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 129 अंक नीचे 23868 पर है। सेंसेक्स में इन्फोसिस, एलएंडटी, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर स्टॉक्स हैं। जबकि, एनटीपीसी, बीईएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईटीसी, टीसीएसस टॉप गेनर।

Stock Market Today Live 9 April 9:15 AM: शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 243 अंकों की गिरावट के साथ 77319 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 88 अंक नीचे 23909 पर खुला।

Stock Market Today Live 9 April 8:09 AM: भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत होने के संकेत हैं। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और एनएसई के 50 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 पर आज दबाव दिख सकता है, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता फिर बढ़ गई है। बुधवार की मजबूत तेजी के बाद अब बाजार में मुनाफावसूली और सतर्कता का माहौल दिख रहा है।

ग्लोबल संकेत मिले-जुले, एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई और टॉपिक्स दोनों कमजोर रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी फिसला। निक्केई 225 0.59% और टॉपिक्स 0.42% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.90% और कोस्डैक 0.74% गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजफायर से क्रिप्टो बाजार में उछाल, बिटकॉइन 3 हफ्ते के हाई पर

Gift Nifty दे रहा गिरावट का संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 23,940 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले क्लोजिंग से करीब 117 अंक नीचे है। यह साफ संकेत है कि भारतीय बाजार गैप-डाउन ओपनिंग के साथ शुरुआत कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, भारत में कब तक मिलती रहेगी राहत?

वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,326.33 अंक या 2.85% बढ़कर 47,910.79 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 165.98 अंक या 2.51% बढ़कर 6,782.83 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 617.15 अंक या 2.80% बढ़कर 22,635.00 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजफायर से अडानी-अंबानी पर डॉलर की बारिश, दुनिया के अमीरों में बढ़ा रुतबा

युद्धविराम पर संकट, बाजार में अस्थिरता: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद छिटपुट संघर्ष जारी है। हूर्मुज स्ट्रेट अब भी पूरी तरह खुला नहीं है, जिससे तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ती कार्रवाई ने भी तनाव बढ़ाया है।

कच्चे तेल में फिर तेजी

ब्रेंट क्रूड फिर चढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि WTI भी करीब 97 डॉलर के आसपास है। तेल की कीमतों में यह तेजी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है।

सोने की कीमतें और डॉलर

सोने की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। स्पॉट गोल्ड करीब $4,715 प्रति औंस पर बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 99 के आसपास बना हुआ है। मजबूत डॉलर उभरते बाजारों के लिए दबाव का कारण बन सकता है।

निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट की सलाह

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा के मुताबिक, बुधवार की तेजी के बाद अब बाजार की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं या नहीं, युद्धविराम टिकता है या नहीं। निवेशकों को फिलहाल स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनाने और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,