adani ambani ceasefire triggers a shower of dollars on bothe global stature among the wealthy soars सीजफायर से अडानी-अंबानी पर डॉलर की बारिश, दुनिया के अमीरों में बढ़ा रुतबा, Business Hindi News - Hindustan
More

सीजफायर से अडानी-अंबानी पर डॉलर की बारिश, दुनिया के अमीरों में बढ़ा रुतबा

Adani Ambani Networth: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद घरेलू शेयर मार्केट में आई तेजी का फायदा मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को मिला। अंबानी के नेटवर्थ में जहां करीब 31300 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अडानी की दौलत एक ही दिन में करीब 56000 करोड़ रुपये बढ़ गई।

Thu, 9 April 2026 07:07 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सीजफायर से अडानी-अंबानी पर डॉलर की बारिश, दुनिया के अमीरों में बढ़ा रुतबा

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी पर डॉलर की बारिश हुई है। ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से दोनों के नेटवर्थ में बंपर इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को एक ही दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 56000 करोड़ रुपये) का फायदा हुआ तो अंबानी के नेटवर्थ में 3.37 अरब डॉलर (करीब 31300 करोड़ रुपये)की बढ़ोतरी हुई। अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 22वें से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं और अंबानी 18वें पोजीशन पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लिए हैं।

ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद घरेलू शेयर मार्केट में बुधवार को तेजी का तूफान देखने को मिला। इसका असर अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडसट्रीज के शेयरों पर भी पड़ा। रिलायंस के शेयर 3.30 प्रतिशत उछलकर 1347.75 रुपये पर बंद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, भारत में कब तक मिलती रहेगी राहत?

अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी पोर्ट्स 5.28 पर्सेंट उछला, अडानी ग्रीन में 11.85 प्रतिशत की तेजी रही। अडानी एंटरप्राइजेज 8.65%, अडानी एनर्जी 9.10%, अडानी पावर 3.66% उछला। इसी तरह अडानी ग्रुप के अन्य शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए और इनका असर गौतम अडानी के नेटवर्थ पर पड़ा।

दुनिया के अन्य अमीरों पर भी बरसे डॉलर

ईरान युद्ध में सीजफायर के ऐलान का असर वॉल स्ट्रीट पर भी पड़ा। यहा भी बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2946 अंकों की उड़ान भरकर 77562 के लेवल पर बंद हुआ।

बुधवार को जिन अमीरों की दौलत में उछाल आया, उनमें मार्क जुकरबर्ग पहले नंबर पर रहे। उनकी दौलत में 12.8 अरब डॉलर की बढ़त हुई और अब उनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट को 9.89 अरब डॉलर का फायदा हुआ। अब इनका नेटवर्थ 165 अरब डॉलर हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजफायर से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2946 अंक उछलकर बंद, निफ्टी की भी लंबी छलांग

लैरी पेज को 8.81 अरब डॉलर का फायदा हुआ और अब उनकी दौलत बढ़कर 270 अरब डॉलर हो गई है। सर्गी ब्रिन को 8.14 अरब डॉलर का फायदा हुआ और उनका नेटवर्थ 251 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अमानिको ऑरटेगा की संपत्ति में 7.22 अरब डॉलर का उछाल आया और इनका नेटवर्थ 128 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जेफ बेजोस के नेटवर्थ में 6.57 अरब डॉलर की बढ़त हुई और अब इनकी कुल संपत्ति 243 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, क्या रेट में हुआ बदलाव?

टॉप लूजर: इसके विपरीत एलन मस्क को 2.44 अरब डॉलर की चोट पहुंची। वह बधवार को दुनिया के अरबपतियों में टॉप लूजर रहे। इनका नेटवर्थ अब 623 अरब डॉलर रह गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,