stock market today live 1 June nse bse sensex nifty top gainers losers Sensex Today: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 508 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

Sensex Today: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 508 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद

Sensex Today : सेंसेक्स और निफ्टी में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 508 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। 

Mon, 1 June 2026 03:42 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Sensex Today: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 508 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद

Stock market Closing Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार गिरावट का शिकार हो गए। सेंसेक्स आज सोमवार को 508.40 अंक या फिर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74267.34 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज शुक्रवार को 0.70 प्रतिशत या फिर 165.15 अंक की गिरावट के साथ 23382.60 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल आज सोमवार को 23357.95 अंक रहा है।

सेंसेक्स में आज सोमवार को 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आईटीसी के शेयर 2.67 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.61 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयर 2.17 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मार्केट की इस गिरावट में भी टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है।

Share Mrket Today Live 1 June 2:00 PM: अच्छी शुरुआत के बाद दोपहर आते-आते शेयर मार्केट की चाल बिल्कुल बदल गई। सेंसेक्स 75367 के डे हाई से फिसलकर 74503 पर आ गया है। इसमें कुल 271 अंकों की गिरावट है। निफ्टी भी 104 अंक टूटकर 23443 पर आ गया है। आज यह डे हाई 23733 को टच किया था। सेंसेक्स अब डे हाई से 864 अंक टूट चुका है जबकि, निफ्टी 290 अंक।

Share Mrket Today Live 1 June 10:00 AM: दमदार शुरुआत के बाद शेयर मार्केट की चाल सुस्त हो गई है। सेंसेक्स में बढ़त अब केवल 70 अंकों की रह गई है और 74846 पर आ गया है। हालांकि, इन्फोसिस के शेयर 4.25 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर है। टेक महिंद्रा में 3.37 और इंडिगो में 2.82 पर्सेंट की तेजी है। टीसीएस, एचसीएल टेक और रिलायंस भी टॉप गेनर में हैं।

Share Mrket Today Live 1 June 9:15 AM: जून के पहले की दिन शेयर मार्केट की शुरुआत दमदार हुई है। वह भी तब जब गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत कमजोर हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 427 अंकों की तेजी के साथ 75203 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की ओपनिंग शतक के साथ की। निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ 23654 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Mrket Today Live 1 June 8:45 AM:आज कुछ स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इंडिगो को चौथी तिमाही में 2,536 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। जबकि, ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 4.6 करोड़ से बढ़कर 301 करोड़ रुपये हो गया। एनएमडीसी का मुनाफा 36% बढ़कर 2,017 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पीबी फिनटेक के को-फाउंडर ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 665 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा किया।

Share Mrket Today Live 1 June 8:30 AM: पीएनसी इंफ्राटेक को एयरपोर्ट अथॉरिटी से 302 करोड़ का ठेका मिला। वेदांता ग्रुप को 10 साल में सबसे अच्छी क्रेडिट रेटिंग मिली है। पतंजलि फूड्स का मुनाफा 46% बढ़ा, लेकिन कच्चे माल और पैकेजिंग के बढ़े खर्च से मार्जिन पर दबाव रहा। ल्यूपिन को अमेरिकी एफडीए से उसकी दवा की मंजूरी मिली है। आइनॉक्स विंड का मुनाफा 51% घटकर 91 करोड़ रह गया, और राजस्व भी घटा। वहीं, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का मुनाफा 21 करोड़ से बढ़कर 56 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की 'छुपी' हुई कंपनी कैसे बनी इंफ्रा की बड़ी खिलाड़ी, खुद नहीं कराती काम

Stock Market Today Live 1 June 7:30 AM: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितताओं के बीच आज भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के सुस्ती के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों ने मिश्रित कारोबार किया, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह रिकॉर्ड बंद होने के उच्च स्तर पर बंद हुआ। बता दें शुक्रवार को, भारतीय शेयर बाजार सत्र के अंत में अचानक गिरावट के बाद तेजी से लुढ़ककर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,092 अंकों का गोता लगाकर 74,775 , जबकि निफ्टी 359 अंक टूटकर 23,547 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.78 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.3 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 2.40 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि कोस्डैक में 1.58 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों के एमएससीआई इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹42 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें घरेलू और कमर्शियल के नए रेट

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,702 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 46 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर मार्केट के सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और टेक शेयरों में तेजी के के कारण साप्ताहिक और मासिक लाभ दर्ज किया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 363 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 51,032 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 16 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 7,580 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 55 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 26,972 पर बंद हुआ।

भारत और अमेरिका व्यापार वार्ता 1 से 4 जून तक

दिल्ली में 1 से 4 जून तक व्यापार वार्ता शुरू करने के लिए भारत और अमेरिका तैयार हैं, क्योंकि दोनों देश अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना चाहते हैं और बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। पिछले हफ्ते, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि द्विपक्षीय वार्ता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर, जून में 9 दिन बंद रहेगा मार्केट

विदेशी निवेकशकों की निकासी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मई महीने में शुद्ध रूप से 32,963 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिक्री की। 2026 के पांच महीनों में कुल एफपीआई आउटफ्लो 2,24,932 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

कच्चे तेल की कीमतें

रॉयटर्स के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में उस वक्त तेजी आई, जब इजरायल ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के साथ लड़ाई में सैनिकों को लेबनान में आगे बढ़ने का आदेश दिया। अमेरिकी क्रूड वायदा 2.71 प्रतिशत बढ़कर 89.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट वायदा 2.37 प्रतिशत बढ़कर 93.28 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

डॉलर

अमेरिकी डॉलर स्थिर रहा, क्योंकि बाजार अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के परिणामों का इंतजार कर रहे थे। डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह की 0.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद, 99.00 पर सपाट था। यूरो 0.08 प्रतिशत गिरकर 1.165 डॉलर पर आ गया, जबकि स्टर्लिंग 0.07 प्रतिशत फिसलकर 1.3449 डॉलर पर आ गया। येन 0.08 प्रतिशत कमजोर होकर 159.41 प्रति डॉलर पर आ गया।

सोने की कीमतें

आज सोने की कीमतों ने फ्लैट कारोबार किया, एक सुरक्षित आश्रय के रूप में या मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में बहुत कम समर्थन पाया। हाजिर सोने की कीमत 4,535 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ी बदली गई।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,