stock market today 17 march live sensex today india share market latest updates Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76000 के पार हुआ है बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76000 के पार हुआ है बंद

Stock Market Today 17 March: सेंसेक्स 567.99 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76070.84 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो यह 0.74 प्रतिशत या फिर 172.35 अंक की तेजी के साथ 23581.15 अंक पर बंद हुआ है।

Tue, 17 March 2026 03:37 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76000 के पार हुआ है बंद

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन अच्छी खबर मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज उछाल दर्ज की गई है। सेंसेक्स 567.99 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76070.84 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो यह 0.74 प्रतिशत या फिर 172.35 अंक की तेजी के साथ 23581.15 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उछाल आज इटरनल के शेयरों में देखने को मिला है। टाटा स्टील के शेयरों में भी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर दर्ज की गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, एलटी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई है।

Stock Market Today Live 17 March 1:25 PM: शेयर मार्केट की चाल दोपहर आते-आते बदल कई। सेंसेक्स-निफ्टी एकदम से भागने लगे। सेंसेक्स डे हाई 76014 और निफ्टी 23577 को टच कर गए। अब निफ्टी 121 अंक ऊपर 23530 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, सेंसेक्स में 422 अंकों की तेजी है और यह 75925 पर पहुंच गया है।

बैंक निफ्टी में 0.40 प्रतिशत की तेजी है। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी 0.60% की तेजी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.65 प्रतिशत ऊपर है। आईटी में 0.72 और एफएमसीजी में 0.57% की गिरावट है। फार्मा में 0.44, मीडिया में 1.11, मेटल में 2.13 प्रतिशत की तेजी है। पीएसयू बैंक में 0.57 प्रतिशत की गिरावट है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.72, हेल्थ केयर 0.53 और कंज्यूमर ड्यूराबेल्स 0.42 प्रतिशत चढ़ा है।

Stock Market Today Live 17 March 1:20 PM: आज निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वालों में इटरनल टॉप पर है। इसके शेयरों में 5.63% की उछाल है और यह 234.53 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी देखी गई और 4.93 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ है, जिसका कुल मूल्य 1.13 लाख लाख रुपये से अधिक है। वहीं, टाटा स्टील ने 2.82% की मजबूती के साथ 192.21 रुपये का स्तर छुआ, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.54% उछलकर 3,113.10 रुपये पर पहुंच गया। HDFC लाइफ में भी 2.33% की तेजी दर्ज की जा रही है और यह 640.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अन्य प्रमुख गेनरों की बात करें तो भारती एयरटेल 1.84% चढ़कर 1,821.80 रुपये पर और हिंडाल्को 1.50% बढ़कर 935.00 रुपये पर पहुंच गया। मैक्स हेल्थकेयर, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, ग्रासिम और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी 1% से 1.5% के बीच मजबूती है।

Stock Market Today Live 17 March 1:10 PM: शेयर मार्केट में एक बार फिर रौनक लौट आई है। बीएसई का सेंसेक्स 370 अंकों की उछाल के साथ 75873 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 113 अंकों की तेजी के साथ 2322 पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Today Live 17 March 11:30 AM: शेयर मार्केट से शुरुआती रौनक अब गायब हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 136 अंक नीचे 75366 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 23375 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में अभी इटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिन्डाल्को और भारती एयरटेल हैं। जबकि, टॉप लूजर्स में विप्रो, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, इन्फोसिस और अडानी पोर्ट्स।

Stock Market Today Live 17 March 9:50 AM:शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी रौनक है। बीएसई का सेंसेक्स 203 अंक ऊपर 75710 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ 23474 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 1762 स्टॉक्स हरे और 970 लाल हैं। वहीं, 153 शेयर 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं।

Stock Market Today Live 17 March 9:15 AM:शेयर मार्केट की शुरुआत आज मजबूत हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 323 अंक ऊपर 75826 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 84 अंकों की बढ़त के साथ 23493 से मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today Live 17 March 8:15 AM: वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद भारतीय शेयर मार्केट बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। टेक और एआई से संबंधित शेयरों में तेजी के कारण एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में रातोंरात तेजी आई। वहीं, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक रही। सेंसेक्स 938 अंक या 1.26 प्रतिशत उछलकर 75,502 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 ने 257अंक या 1.11 प्रतिशत की उछाल दर्ज की और 23,408 पर बंद होने में कामयाब रहा।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के क्या हैं संकेत

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट पर रात भर में तेजी के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका-ईरान युद्ध के ताजा घटनाक्रम पर नजर रखी है। जापान के निक्केई 225 में 0.75 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.94 प्रतिशत बढ़ा, और कोस्डैक 1.53 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च ओपनिंग का संकेत दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज के टॉप पिक्स: रिलायंस समेत इन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,504 लेवल के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 75 अंकों का प्रीमियम था। यह भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को तेजी से ऊपर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.83 प्रतिशत ऊपर 46,946 पर, जबकि एसएंडपी 500 1.01 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर 6,699 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.22 प्रतिशत बढ़कर 22,374.18 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: संकट में भारतीय एयरलाइंस और हल्की हो रही हवाई यात्रियों की जेब

भारत की बेरोजगारी दर

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए भारत की बेरोजगारी दर फरवरी में मामूली रूप से घटकर 4.9 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी में 5.0 प्रतिशत थी। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर फरवरी में घटकर 6.6 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 7.0 प्रतिशत थी। इसके विपरीत, ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।

कच्चे तेल की कीमतें

कच्चे तेल की कीमतें 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ गईं, पिछले सत्र के कुछ नुकसानों को उलट दिया, होर्मुज स्ट्रेट के साथ आपूर्ति के बारे में चिंताओं पर। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2.81 प्रतिशत बढ़कर 103.06 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 2.97 प्रतिशत बढ़कर 96.28 डॉलर हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मार्च तक निपटा लें ये 7 जरूरी काम वरना डेड लाइन चूकने पर होगा बहुत नुकसान

सोने के भाव आज

आज अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा बदलाव हुआ। हाजिर सोना 5,005.54 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा बदल गया, जबकि चांदी की कीमतें 0.1 प्रतिशत बढ़कर 80.90 डॉलर हो गईं।

बिटकॉइन की कीमतें

निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार के बीच बिटकॉइन की कीमतें लगभग छह सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 4 प्रतिशत चढ़कर $74,512 पर पहुंच गई। बिटकॉइन की कीमत अभी भी अक्टूबर में रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 40 प्रतिशत नीचे है। ईथर की कीमत 10 प्रतिशत तक बढ़ी, जबकि सोलाना और एक्सआरपी की कीमतें 7 प्रतिशत तक बढ़ीं।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,