Stock Market Outlook share bazar will crash after iran and US war or market recover सोमवार को शेयर बाजार में दिखेगी भारी गिरावट? ईरान-अमेरिका युद्ध से सहमें निवेशक!, Business Hindi News - Hindustan
More

सोमवार को शेयर बाजार में दिखेगी भारी गिरावट? ईरान-अमेरिका युद्ध से सहमें निवेशक!

Stock Market Outlook: निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि क्षेत्र में परिस्थितियां किस प्रकार बदलती हैं और इन हमलों का क्या असर होता है। पूरी दुनिया के साथ भारतीय शेयर बाजारों पर भी आने वाले सप्ताह में इसका असर दिखेगा।

Sun, 1 March 2026 03:01 PMTarun Pratap Singh वार्ता
share
सोमवार को शेयर बाजार में दिखेगी भारी गिरावट? ईरान-अमेरिका युद्ध से सहमें निवेशक!

Stock Market Outlook: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेश धारणा पर सबसे ज्यादा असर पश्चिम एशिया में सप्ताह के अंत में बनी भू-राजनैतिक स्थितियों का रहेगा। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी की सुबह संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर हमला कर दिया। इसके उत्तर में ईरान ने भी इजराइल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने वाले कई देशों पर हमले किए।निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि क्षेत्र में परिस्थितियां किस प्रकार बदलती हैं और इन हमलों का क्या असर होता है। पूरी दुनिया के साथ भारतीय शेयर बाजारों पर भी आने वाले सप्ताह में इसका असर दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी के शेयरों में 619% की तेजी, पिछले महीने दिया ₹35 का डिविडेंड

GDP आंकड़ों का भी दिखेगा असर

साथ ही 27 फरवरी को जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर भी बाजार पर दिखेगा। इसके अलावा आने वाले सप्ताह में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के फरवरी के पीएमआई आंकड़े, जनवरी के औद्योगिक उत्पादन के सरकारी आंकड़ें और वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी होने हैं। इन सभी कारकों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

बीते हफ्ते गिरावट का शिकार हुआ था शेयर बाजार

बीएसई का सेंसेक्स गत सप्ताह कुल 1,527.52 अंक (1.84 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 392.60 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25,178.65 अंक पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में अपेक्षाकृत कम गिरावट रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.43 प्रतिशत टूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलने जा रहे हैं 3 नए कंपनियों के IPO, यहां चेक करें तारीख, कीमत और GMP

इटरनल का शेयर सबसे अधिक लुढ़का

सप्ताह के दौरान इटरनल का शेयर सबसे अधिक 8.37 प्रतिशत टूटा। टेक महिंद्रा में 6.86 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 4.95, ट्रेंट में 4.61 और इंफोसिस में 3.90 प्रतिशत की गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर 3.90 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.26, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस दोनों के 3.17, एचडीएफसी बैंक का 2.69, एलएंडटी का 2.28 और एशियन पेंट्स का 2.15 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

टीसीएस का शेयर 1.87 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.81, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.44, भारतीय स्टेट बैंक का 1.16 और आईसीआईसीआई बैंक का 1.04 प्रतिशत फिसल गया। मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी साप्ताहिक गिरावट में रहे। एनटीपीसी में 2.36 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। टाइटन का शेयर 2.19 फीसदी, टाटा स्टील का 1.97, एक्सिस बैंक का 1.14 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का एक प्रतिशत चढ़ा। सनफार्मा, बीईएल और अडानी पोर्ट्स से शेयर भी हरे निशान में रहे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,