Stock Market Live Updates Today 15 April Sensex and nifty updates BSE NSE jumps investors cheers Stock Market Today: 1263 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेज उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: 1263 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेज उछाल

Stock Market Updates Today: शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 1263 अंक से अधिक की तेजी के साथ और निफ्टी 24200 के पार बंद हुआ है। 

Wed, 15 April 2026 03:39 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: 1263 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेज उछाल

Stock Market Closing Today: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बड़ी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स क्लोजिंग के टाइम पर 1263.67 अंक या फिर 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 78111.24 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.63 प्रतिशत या पिर 388.65 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स में इंडिगो और इटरनल के शेयरों की कीमतों में 4-4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पावरग्रिड के शेयरों की कीमतों में 3.90 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, टेक महिंद्रा, एलटी के शेयरों का भाव 3-3 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

Stock Market Live Updates Today 15 April 2026 @opening bell: घरेलू शेयर बाजार आज बुधवार को तूफानी तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज 24163.80 अंक पर खुला है। वहीं, सेंसेक्स 77,981.10 अंक पर ओपन हुआ है। बता दें, ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 1.72 अंक या फिर 1318.93 की तेजी के साथ 78,166.50 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 1.62 प्रतिशत या फिर 387.15 अंक की तेजी के साथ 24229.80 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 50 में से 48 कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

बीएसई की लिस्टेड कंपनी के मार्केट कैप में आज 9 लाख करोड़ रुपये का इजाफा सुबह में देखने को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा

सेंसेक्स की सभी 30 में से 30 कंपनियों के शेयर आज सुबह बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडिगो के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एचसीएल, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस के शेयर प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

सोमवार को शेयर बाजारों में दिखी थी गिरावट

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 703 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 208 अंक के नुकसान में रहा। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के लिए बातचीत विफल होने के साथ संघर्ष लंबे समय तक जारी रहने की चिंता में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट बढ़ा, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कहां तक जाएगा भाव

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 76,847.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,681.93 अंक लुढ़क कर 75,868.32 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी भी 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 अंक पर बंद हुआ।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,