Stock market jumped today sensex climb 1400 points these are big reasong of share bazar rising 5 बड़े कारण जिसकी वजह से खुशियों से झूम रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक तक चढ़ा, निवेशक हैं गदगद, Business Hindi News - Hindustan
More

5 बड़े कारण जिसकी वजह से खुशियों से झूम रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक तक चढ़ा, निवेशक हैं गदगद

Why Stock Market Surged Today: घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल का रेट कम होने, ईरान - अमेरिका बातचीत की संभावना, रुपया मजबूत होना शेयर बाजार के लिए आज लाभदायक साबित हो रहा है। 

Wed, 15 April 2026 10:00 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
5 बड़े कारण जिसकी वजह से खुशियों से झूम रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक तक चढ़ा, निवेशक हैं गदगद

Why Stock Market Jumped Today: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार की सुबह शानदार रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में खुला है। सेंसेक्स 1400 अंक या फिर करीब 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ आज ओपन हुआ है। निफ्टी 50 में आज सुबह 400 से अधिक अंकों की तेजी देखने को मिली है। बता दें, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 में भी 2-2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इस उछाल के पीछे की 5 बड़ी वजह

आज बुधवार को शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा शुरुआती कारोबार में हुआ है। बीएसई की लिस्टेड मार्केट कंपनियों के शेयरों में 9 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा, 5% चढ़े शेयर

1-ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत के आसार (Iran US Talk)

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों पक्षों के बीच जल्द ही वार्ता हो सकती है। एनर्जी संकट से जूझ रहे दुनिया के लिए यह अच्छी खबर है। बता दें, पाकिस्तान में दोनों पक्षों के बीच एक दौर की वार्ता असफल हो गई थी।

2-डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया (Rupee Stronger against dollar)

रुपये की स्थिति आज बेहतर हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत हुआ है। जिसके बाद एक डॉलर की कीमत घटकर 93.23 रुपये हो रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट बढ़ा, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कहां तक जाएगा भाव

3- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Crude Oil Price Falls)

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। यह 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले यह 5 प्रतिशत गिर चुका है। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियट क्रूड 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 90 डॉलर पर आ गया है। बीते सत्र में 8 प्रतिशत की गिरावट इसमें देखने को मिली थी।

4- वैश्विक बाजारों में तेजी (Global Sentiment on High)

आज एशिया से लेकर अमेरिका तक के बाजारों में उछाल देखने को मिली है। जापान के Nikkei में 1 प्रतिशत, कोरिया के Kospi में 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। Nasdaq में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसका भी असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹7.41, डीजल ₹25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें ताजा रेट

5- IMF की रिपोर्ट

आईएमएफ ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। आईएमएफ ने अपनी 'वैश्विक आर्थिक परिदृश्य' रिपोर्ट में यह अनुमान जताते हुए कहा कि इस साल 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,