stock market is closed today no trading on nse bse on account of ambedkar jayanti शेयर मार्केट में आज है छुट्टी, अंबेडकर जयंती पर नहीं होगी NSE-BSE में कोई ट्रेडिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में आज है छुट्टी, अंबेडकर जयंती पर नहीं होगी NSE-BSE में कोई ट्रेडिंग

Stock Market Holiday Today: अंबेडकर जयंती के रूप में आज अप्रैल 2026 का आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे है। शेयर मार्केट में आज इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

Tue, 14 April 2026 07:51 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट में आज है छुट्टी, अंबेडकर जयंती पर नहीं होगी NSE-BSE में कोई ट्रेडिंग

Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर मार्केट आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण बंद रहेगा। आज बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। कल यानी 15 अप्रैल से बाजार सामान्य समय पर खुलेंगे। इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

एमसीएक्स पर शाम को होगा कारोबार: वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक कारोबार चलेगा।

2026 में शेयर बाजार की बाकी बची छुट्टियां

अप्रैल 2026 का आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे आज है। अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर होगी। इसके बाद 28 मई को बकरीद के अवसर पर शेयर मार्केट बंद रहेगा। जून में केवल 1 छुट्टी है। 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। जबकि, जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है। अगस्त में 15 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन बाजार बंद रहेगा। सितंबर में भी केवल 1 छुट्टी है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर में कब-कब है छुट्टी

अक्टूबर 2026 में शेयर मार्केट में 2 छुट्टियां पड़ रही हैं। बीएसई के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर बाजार बंद रहेगा। नवंबर 2026 में मार्केट में 2 छुट्टियां पड़ रही हैं। 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा की और 24 नवबंर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरुनानक जयंती की। इसके बाद दिसंबर में केवल एक दिन बाजार 25 दिसंबर को बंद रहेगा। इस दिन क्रिसमस के अवसर पर एनएसई और बीएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 अंकों की रिकवरी के बाद भी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सोमवार को बाजार में क्या हुआ था

13 अप्रैल, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी कमजोर पड़ गई। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से निवेशकों को नुकसान उठााना पड़ा। क्योंकि, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया। निफ्टी 50 लगभग 1% टूटकर 23,842 पर बंद हुआ। सेंसेक्स भी 1% गिरकर 76,788 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.46% से अधिक की गिरावट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-ईरान के बीच जल्द हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता, इस बार कहां होगी बातचीत?

आगे कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय बाजार निकट भविष्य में अस्थिर बने रहेंगे। जब तक मध्य पूर्व संकट में ठोस सुधार नहीं दिखता, तब तक राहत की उम्मीद कम है। अमेरिका-ईरान वार्ता के टूटने से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और रुपया कमजोर हुआ है, जिससे विदेशी निवेश पर दबाव बना रहेगा। साथ ही, नतीजों के सीजन से भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,