Stock Market holidays closed today no trading in BSE and NSE Stock Market holidays: क्या आज बंद है घरेलू शेयर बाजार? नहीं होगा BSE और NSE में कोई कारोबार, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market holidays: क्या आज बंद है घरेलू शेयर बाजार? नहीं होगा BSE और NSE में कोई कारोबार

Stock Market holidays today: घरेलू शेयर बाजार में आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से छुट्टी है। सेंसेक्स और निफ्टी में कोई भी कारोबार आज शुक्रवार को नहीं होगा। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को खुलेगा। 

Fri, 1 May 2026 08:32 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market holidays: क्या आज बंद है घरेलू शेयर बाजार? नहीं होगा BSE और NSE में कोई कारोबार

Stock Market holidays today: आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी है। सेंसेक्स और निफ्टी में कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई (BSE-NSE) आज पूरा दिन बंद रहेगा। अब घरेलू शेयर बाजार सीधा सोमवार को खुलेगा। बता दें, स्टॉक मार्केट में छुट्टी की वजह से इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट्स आज पूरी तरह से सस्पेंड रहेगा।

कमोडिटी मार्केट्स में क्या रहेगा? (MCX Holidays today details)

आज कमोडिटी मार्केट सिर्फ सुबह के समय ही बंद रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया सुबह के 9 बजे से शाम को 5 बजे तक बंद रहेगा। शाम को 5 बजे से 11.55 मिनट तक MCX खुल जाएगा। इसके अलावा नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (National Commodity & Derivatives Exchange Limited) सुबह और शाम के सत्र के दौरान बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, आज से जरूरी हो गया है यह कोड

ग्लोबल मार्केट्स में भी छुट्टी (Global market holidays)

आज लेबर डे की वजह से चीन, हॉन्ग कॉन्ग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरिशस, मलेशिया, वितयनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका के शेयर बाजारों में भी छुट्टी है।

फ्रांस, जर्मनी, ग्रीन, इटली, पोलैंड के शेयर बाजार भी लेबर डे (Labour Code) की वजह से बंद रहेगा।

2026 में कब-कब बंद रहेगा घरेलू शेयर बाजार (Stock market holidays 2026)

शेयर बाजार में इस साल कुल 16 छुट्टियां हैं। इस महीने सप्ताहिक छुट्टियां के अलावा दो दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसमें से एक आज का दिन है। इसके बाद अगली छुट्टी 28 मई को बकरीद के दिन है। जून के महीने में 26 तारीख को मुहर्रम का त्योहार है। जिसकी वजह से भी इस दिन छुट्टी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग ने बढ़ाई एक जरूरी डेडलाइन, कर्मचारियों को मिला 1 महीना और समय

जुलाई और अगस्त के महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। महुरर्म के बाद अगली छुट्टी सितंबर में है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की वजह से कोई भी कारोबार नहीं होगा।

25 दिसंबर को है आखिरी छुट्टी (share market holidays 2026)

अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती और फिर 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी। नवंबर में भी दो छुट्टी है। 10 नवंबर को दिवाली और फिर 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की वजह से भी छुट्टी रहेगी। बता दें, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। यह साल की आखिरी छुट्टी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप की इस कंपनी को हुआ 220.70 करोड़ रुपये का घाटा, डिविडेंड का भी ऐलान

कल यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक नीचे लुढ़क गया था। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,