Stock Market Holidays BSE and NSE closed on 15 january but why 15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, अचानक क्यों हुई BSE और NSE में छुट्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, अचानक क्यों हुई BSE और NSE में छुट्टी

Stock Market Hoilday: बीएसई और एनएसई में 15 जनवरी को छुट्टी रहेगी। आज सोमवार को इसकी जानकारी साझा की गई है। इस छुट्टी की वजह महाराष्ट्र में हो रहे महानगर पालिका का चुनाव है। इस दिन मुंबई सहित महाराष्ट्र की अलग-अलग नगरपालिकाओं में मतदान किए जाएंगे।

Mon, 12 Jan 2026 05:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, अचानक क्यों हुई BSE और NSE में छुट्टी

Stock Market Hoilday: बीएसई और एनएसई में 15 जनवरी को छुट्टी रहेगी। आज सोमवार को इसकी जानकारी साझा की गई है। इस छुट्टी की वजह महाराष्ट्र में हो रहे महानगर पालिका का चुनाव है। इस दिन मुंबई सहित महाराष्ट्र की अलग-अलग नगरपालिकाओं में मतदान किए जाएंगे। जिसकी वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी ने किया ₹57 डिविडेंड देने का ऐलान, एक झटका भी

एनएसई ने भी सर्कुलर में किया बदलाव

बीएसई की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार 15 जनवरी को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव, कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट में ट्रेडिंग नहीं होगी। बीएसई के सर्कुलर में कहा गया है, “इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्रस जो 15 जनवरी को एक्सपायर होने वाले थे अब 14 जनवरी को होंगे।” बता दें, इसके अलावा एनएसई ने अपने पुराने सर्कुलर को अपडेट किया है। एनएसई ने कहा है कि कैपिटल मार्केट सेगमेंट और एएंडओ में कोई कारोबार नहीं होगा।

बीते साल बीएसई और एनएसई की तरफ से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में 15 जनवरी की छुट्टी शामिल नहीं। तब जनवरी के महीने में सिर्फ 26 जनवरी की को छुट्टी घोषित किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीसरी बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 1 साल में 489% चढ़ा भाव

इस साल कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

3 मार्च को होली की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इसके बाद मार्च के महीने में ही राम नवमी के दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। 3 अप्रैल को भी शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। इस दिन गुड फ्राइेड का त्योहार है। अप्रैल के महीने में ही 14 तारीख को बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा। एक मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद की वजह से शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी।

26 जून को मुबर्रम और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की वजह से बीएसई और एनएसई में छुट्टी रहेगी। दशहरा की वजह से 20 अक्टूबर और दिवाली की वजह से 10 नवंबर को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती की वजह से भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,