Cupid Ltd share price jumps 4 percent after bonus share news तीसरी बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 1 साल में 489% चढ़ा भाव, आज शेयरों में 4% की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

तीसरी बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 1 साल में 489% चढ़ा भाव, आज शेयरों में 4% की तेजी

Bonus Share: क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह बोनस शेयर से जुड़ी खबर है। कंपनी ने अबतक दो बार निवेशकों बोनस शेयर दिया है।

Mon, 12 Jan 2026 02:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तीसरी बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 1 साल में 489% चढ़ा भाव, आज शेयरों में 4% की तेजी

Bonus Share: क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह बोनस शेयर से जुड़ी खबर है। कंपनी ने अबतक दो बार निवेशकों बोनस शेयर दिया है। बता दें, क्यूपिड के शेयरों का भाव 432.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 438.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।

29 जनवरी को होगी बोर्ड की मीटिंग

क्यूपिड की बोर्ड की मीटिंग है। इस बोर्ड की मीटिंग में बोनस शेयर पर फैसला किया जाना है। अगर बोर्ड की सहमति मिली तो कंपनी के निवेशकों को तीसरी बार बोनस शेयर मिलेगा। बता दें, 29 जनवरी 2026 को कंपनी की बोर्ड तीसरी तिमाही के नतीजों पर भी चर्चा करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ बेचा जा रहा है इस मल्टीबैगर डिफेंस का शेयर, 15% लुढ़का भाव

दो बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने अबतक निवेशकों को दो बार बोनस शेयर दिया है। पहली बार कंपनी ने 2018 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया था। दूसरी बार कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। बता दें, 2024 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद क्यूपिड के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSU नवरत्न के शेयरों का भाव 4% चढ़ा, Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक

शेयर बाजार में मालामाल कर रही है कंपनी

बीते तीन महीने के दौरान क्यूपिड के शेयरों की कीमतों में 76 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 265 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को 489 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 527.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 11634 करोड़ रुपये का है।

3 साल में क्यूपिड के शेयरों की कीमतों में 3092 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3568 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,