stock market holiday indian share markets closed today due to good friday will reopen on monday Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के कारण आज शेयर मार्केट बंद, अब सोमवार को खुलेगा, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के कारण आज शेयर मार्केट बंद, अब सोमवार को खुलेगा

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में आज कोई कारोबार नहीं होगा। सामान्य ट्रेडिंग सोमवार, 6 अप्रैल से फिर से शुरू होंगी।

Fri, 3 April 2026 08:40 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के कारण आज शेयर मार्केट बंद, अब सोमवार को खुलेगा

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में आज कोई कारोबार नहीं होगा। यह अप्रैल महीने का पहला शेयर मार्केट हॉलीडे है। सामान्य ट्रेडिंग सोमवार, 6 अप्रैल 2026 से फिर से शुरू होंगी। दूसरी ओर, गुड फ्राइडे के कारण अमेरिकी शेयर बाजार के साथ-साथ एशिया और यूरोप के अधिकांश बाजार भी आज बंद रहेंगे।

कौन-कौन से सेगमेंट रहेंगे बंद?

बीएसई और एनएसई के अनुसार, आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, एनडीएस-आरएसटी और ट्रिपार्टी रेपो सेगमेंट, ईजीआर सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: इस डीजल के दाम में ₹28 की बढ़ोतरी, जानें किस पर पड़ेगा बोझ

कमोडिटी मार्केट में भी छुट्टी: देश का सबसे बड़ी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स भी गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण आज बंद रहेगा। यहां सुबह और शाम दोनों सेशन में छुट्टी रहेगी। इसका मतलब ये है कि सोना, चांदी, तांबा, क्रूड ऑयल, बेस मेटल्स आदि में आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर मार्केट में अप्रैल में आने वाली अन्य छुट्टियों

अप्रैल महीने में कुल दो स्टॉक मार्केट हॉलीडे पड़ रहे हैं। पहला 3 अप्रैल यानी आज गुड फ्राइडे का और दूसरा 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी। यानी इस महीने वीकेंड के अलावा भी दो दिन बाजार बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड फ्राइडे के अवसर पर आज बैंक रहेंगे बंद, क्या शनिवार को खुलेंगे?

एशियाई बाजारों में उछाल, लेकिन छुट्टी के कारण कई बंद

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकांश बाजार गुड फ्राइडे 2026 की छुट्टी के कारण बंद रहे। एशियाई बाजारों की इस बढ़त की वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीदें हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों के इंडेक्स की बात करें तो आज जापान के निक्केई 225 में 1.27%, टॉपिक्स में 0.97% की तेजी रही। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सबसे ज्यादा 3.23% की तेजी रही। हांगकांग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया में आज गुड फ्राइडे के कारण मार्केट बंद हैं।

होर्मुज पर बड़ी खबर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट के जरिए “ट्रांजिट मॉनिटरिंग” के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार कर रहे हैं। इससे उम्मीद बढ़ी है कि यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग आंशिक रूप से फिर से खुल सकता है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आम लोगों को राहत, कंपनियों पर आफत: पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का झटका

क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल

अमेरिका-ईरान लंबे युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। गुरुवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया ब्रेंट क्रूड 7.78% उछल कर 109.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा गया। जबकि, डब्ल्यूटीआई (अमेरिकी) क्रूड में 11.41% की भारी उछाल दर्ज की गई और यह 111.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,