bank holiday today branches remain closed today on the occasion of good friday will they open on saturday Bank Holiday Today: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज बैंक रहेंगे बंद, क्या इस शनिवार को खुलेंगे?, Business Hindi News - Hindustan
More

Bank Holiday Today: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज बैंक रहेंगे बंद, क्या इस शनिवार को खुलेंगे?

Bank Holiday Today: 3 अप्रैल यानी आज गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

Fri, 3 April 2026 06:58 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Bank Holiday Today: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज बैंक रहेंगे बंद, क्या इस शनिवार को खुलेंगे?

Bank Holiday Today: 3 अप्रैल यानी आज गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में इस दिन बैंक खुले रहेंगे। वहीं, शनिवार 4 अप्रैल को बैंक खुले हैं, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है।

आरबीआई के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस लिहास से दूसरा शनिवार 11 अप्रैल और चौथा 25 अप्रैल को पड़ेगा। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले इन छुट्टियों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आम लोगों को राहत, कंपनियों पर आफत: पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का झटका

बैंक हॉलीडे लिस्ट अप्रैल

14 अप्रैल: सबसे ज्यादा राज्यों में छुट्टी

14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, महाविषुव संक्रांति जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे। इस वजह से उत्तराखंड, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

15 और 16 अप्रैल: पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में असर

15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के चलते त्रिपुरा, असम, मणिपुर, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 16 अप्रैल को केवल असम में बोहाग बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के दाम, सप्लाई संकट और सिलेंडर बुक करने के तरीकों पर क्या हैं अपडेट

20 और 21 अप्रैल: दक्षिण और पूर्वोत्तर में छुट्टी

20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, कर्नाटक में बसव जयंती के अवसर पर बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकों में छुट्टी है।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी जारी

हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन काम कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसे डिजिटल सर्विसेज हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने आर्मी चीफ को हटाया, कई जनरल को भी जबरन कराया रिटायर

ध्यान रखें कि छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और बड़ी कैश ट्रांजैक्शन जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसलिए बेहतर है कि अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और छुट्टी से पहले अपने बैंक ब्रांच से एक बार जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,