Stock Market crash Investors looses 19 5 lakh crore rupee sebi chaiman advice investor to be patient during this period ₹19.50 लाख करोड़ डूबे, सेबी प्रमुख ने दी निवेशकों को सलाह, क्या शेयर बाजार यहां से लेगा करवट?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹19.50 लाख करोड़ डूबे, सेबी प्रमुख ने दी निवेशकों को सलाह, क्या शेयर बाजार यहां से लेगा करवट?

Stock Market News सेबी मुखिया बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी हैं। जिससे बाजार में एक बार फिर से स्थिरता आए। उन्होंने रिटेल निवेशकों को इस अत्यधिक उतार और चढ़ाव वाले दौर में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।

Sat, 14 March 2026 02:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹19.50 लाख करोड़ डूबे, सेबी प्रमुख ने दी निवेशकों को सलाह, क्या शेयर बाजार यहां से लेगा करवट?

Stock Market News: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। उनकी तरफ से रिटेल निवेशकों को इस हलचल के बीच धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है। तुहीन कांत पांडे ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों की वजह से स्टॉक मार्केट पर प्रभाव पड़ा है। वो आगे कहते हैं कि यह अत्यधिक उतार और चढ़ाव वाला समय ज्यादा दिन तक नहीं रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹120 करोड़, 16 मार्च को खुल रहा बड़ा आईपीओ

‘धैर्य बनाए रखें निवेशक’

सेबी मुखिया बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी हैं। जिससे बाजार में एक बार फिर से स्थिरता आए। उन्होंने रिटेल निवेशकों को इस अत्यधिक उतार और चढ़ाव वाले दौर में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है। तुहिन कांत पांडे कहते हैं कि शेयर बाजारों की असली परीक्षा तब है जब इसमें उतार और चढ़ाव आता है। तभी पता चलता है कि सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर रहा है या नहीं।

तुहीन कांत पांडे कहते हैं कि बीते एक दशक के दौरान घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ विकास करने में सफल रहा है। जैसे बाजार आगे बढ़ता है वैसे वह वैश्विक घटनाक्रमों से और जुड़ जाता है। तुहीन कहते हैं, ‘खबर और ओपिनियन बहुत तेजी के साथ घूमता है। बाजार इनपर तुरंत रिएक्ट भी करता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधाकिशन दमानी ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी 16 लाख शेयरों को बेच दिया

शेयर बाजारों में भारी गिरावट

शुक्रवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 1470 अंक की गिरावट के बाद 74563 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 488 अंक की गिरावट के बाद 23151 अंक पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से निवेशकों के 19.30 लाख करोड़ रुपये इन 5 कारोबारी दिन में डूब गए। शुक्रवार को अकेले 9.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान निवेशकों को उठाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vodafone-Idea में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं ये दिग्गज कंपनियां : रिपोर्ट

कच्चा तेल बना सिरदर्द

दुनिया भर के लिए इस समय कच्चा तेल सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभरा है। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,