stock market boom or crash today 21 april what says gifty nifty and global signals live updates here शेयर मार्केट में बहार, सेंसेक्स 753 अंक उछला, निफ्टी 24550 के पार बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में बहार, सेंसेक्स 753 अंक उछला, निफ्टी 24550 के पार बंद

Stock Market Today Live 21 April: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 753.03 अंक चढ़कर 79,273.33 अंक पर बंद हुआ तो एनएसई निफ्टी 211.75 अंक बढ़कर 24,576.60 अंक पर ठहरा।

Tue, 21 April 2026 09:58 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट में बहार, सेंसेक्स 753 अंक उछला, निफ्टी 24550 के पार बंद

Stock Market Today live 21 April : लंबे समय से चल रहे बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी गुलजार नजर आए। सप्ताह के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 753.03 अंक चढ़कर 79,273.33 अंक पर बंद हुआ तो एनएसई निफ्टी 211.75 अंक बढ़कर 24,576.60 अंक पर ठहरा।

2:15 PM: शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर है और सेंसेक्स 79298 के डे हाई को छूने के बाद अब 713 अंकों की उछाल के साथ 79233 पर है। निफ्टी में 192 अंकों की बढ़त है और यह 24556 पर है। एनएसई पर अपरसर्किट लगने वाले शेयरों की संख्या 109 पर पहुंच गई है। इसके अलावा 134 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई पर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today live 21 April 1:10 PM: शेयर मार्केट में तेजी के बीच बैंक निफ्टी 1.32 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी एक फीसद से ऊपर है। मीडिया, प्राइवेट बैंक, टेलीकॉम भी 1 फीसद ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे अधिक उछाल निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में है। इसमें 2.74 पर्सेंट की उछाल है।

Stock Market Today live 21 April 11:25 AM: सेंसेक्स में एकमात्र बीईएल के शेयर ही लाल निशान पर हैं। बाकी 29 शेयर हरे निशान पर। इसबीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछलकर 79260 पर पहुंच गया है। निफ्टी 24565 पर है।

Market Today live 21 April 10:45 AM: बीएसई का सेंसेक्स 613 अंकों की लंबी छलांग लगाकर 79133 पर पहुंच गया है। निफ्टी 166 अंकों की उछाल के साथ 24531 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिसट में एशियन पेंट्स (2.23%), अडानी पोर्ट्स (1.96%), नेस्ले इंडिया (1.64%) हैं।

Stock Market Today live 21 April 9:55 AM: सेंसेक्स 495 अंकों की छलांग लगाकर 79015 पर पहुंच गया है। निफ्टी तेजी के शतक के साथ 24500 के पार चला गया है। एनएसई पर 100 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई पर हैं। जबकि, 71 में अपर सर्किट लगा है। यहां 2241 स्टॉक्स हरे और 627 लाल हैं।

Stock Market Today live 21 April 9:40 AM: शेयर मार्केट आज भी तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक 1.35 प्रतिशत ऊपर 1371.90 रुपये पर है। अडानी पोर्ट्स भी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 1596.65 रुपये पर है। एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो, आईसीआईआई बैंक, एचडीएफसी बैंक भी सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक, टीसीएस और रिलायंस टॉप लूजर हैं।

Stock Market Today live 21 April 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 96 अंकों की बढ़त के साथ 78617 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 9 अंकों की बढ़त के साथ 24374 के लेवल से मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today Live 21 April 8:00 AM: आज भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के तेजी से खुलने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। गिफ्ट निफ्टी आज दलाल स्ट्रीट के लिए अच्छे संकेत दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज के स्टॉक पिक्स: वेदांता, रेलटेल, PNB हाउसिंग समेत इन 7 शेयरों में रहेगी हलचल

शेयर मार्केट के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.52 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स मामूली रूप से अधिक था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.58 प्रतिशत और कोस्डैक में 0.90 प्रतिशत की तेजी आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,414 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 83 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मामूली रूप से नीचे बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 4.87 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 49,442.56 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 16.92 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 7,109.14 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 64.09 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,404.39 पर बंद हुआ।

शेयरों की बात करें तो एप्पल के शेयर की कीमत 1.04 प्रतिशत बढ़ गई और मेटा शेयर की कीमत 2.56 प्रतिशत गिर गई। नेटफ्लिक्स के शेयर 2.55 प्रतिशत गिर गए। टेस्ला भी 2.03 प्रतिशत लुढ़क गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के दाम बढ़े या घटे, चेक करें आज के रेट, जानें सप्लाई पर क्या बोल रही सरकार
ये भी पढ़ें:क्या शेयर मार्केट के लौट रहे अच्छे दिन? विदेशी निवेशक 3 दिनों से बने खरीदार

एप्पल के सीईओ टिम कुक छोड़ेंगे पद

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने करीब 15 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ दिया है। कुक औपचारिक रूप से 1 सितंबर को सीईओ की भूमिका सौंपेंगे। एप्पल ने कुक के उत्तराधिकारी के रूप में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जॉन टर्नस को नियुक्त किया है। (पूरी खबर)

गोल्ड रेट

पिछले सत्र में एक सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर थीं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,820.84 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,841.2 डॉलर हो गया। स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.1 प्रतिशत गिरकर 79.82 डॉलर प्रति औंस हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एशिया के नंबर-1 अमीर का ताज छिनने के बाद अंबानी पर एक और खतरा

कच्चे तेल की कीमतें

कच्चे तेल की कीमतें इस उम्मीद पर गिरी कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता इस सप्ताह होगी। ब्रेंट वायदा 1 प्रतिशत गिरकर 94.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि मई के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.72 प्रतिशत गिरकर 88.07 डॉलर पर आ गया।

सोमवार को कैसी रही घरेलू शेयर बाजार की चाल: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 26 अंक बढ़कर 78,520 और निफ्टी 11 अंक ऊपर 24,364 पर बंद हुआ।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,