Solar Industries India Ltd in focus after company gets 1419 crore rupee work order मल्टीबैगर डिफेंस कंपनी को मिला ₹1419 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

मल्टीबैगर डिफेंस कंपनी को मिला ₹1419 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Ltd) को दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा किया है। बता दें, दो वर्क ऑर्डर की कीमत 1419 करोड़ रुपये है।

Sat, 31 Jan 2026 04:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मल्टीबैगर डिफेंस कंपनी को मिला ₹1419 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Ltd) को दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा किया है। Solar Industries India Ltd को मिले दोनों वर्क ऑर्डर इंटरनेशनल कंपनियों से मिले हैं। बता दें, दो वर्क ऑर्डर की कीमत 1419 करोड़ रुपये है।

कितने-कितने करोड़ रुपये का काम मिला है?

कंपनी का एक ऑर्डर 589 करोड़ रुपये का मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर इंटरनेशनल कंपनियों से मिला है। कंपनी को डिफेंस प्रोडक्ट्स सप्लाई करने हैं। इस वर्क ऑर्डर की समय सीमा 4 साल की है।

दूसरा वर्क ऑर्डर भी इंटरनेशनल कंपनी से मिला है। जिसकी वैल्यू 830 करोड़ रुपये है। इस वर्क ऑर्डर के लिए भी टाइम पीरियड 4 साल निर्धारित किया गया है। कंपनी को डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई करनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान

पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का शेयर 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 13475.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33.92 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.18 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, सोलर इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 52 वीक हाई 17805 रुपये और 52 वीक लो लेवल 8479.30 रुपये है।

दो साल में डिफेंस स्टॉक की कीमतों में 112 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 234 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, 5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1034 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, स्टॉक का भाव ₹50 से कम

इस कंपनी ने बीते कुछ साल से लगातार डिविडेंड दिया है। 2025 में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,