Small cap stock Sindhu Trade Links jumps 18pc after this acquisition update, check all details फिर निवेशकों क फेवरेट बना 1240% रिटर्न वाला ये छोटकू स्टॉक, 1 दिन में 18% उछला शेयर; आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

फिर निवेशकों का फेवरेट बना 1240% रिटर्न वाला ये छोटकू स्टॉक, 1 दिन में 18% उछला शेयर; आपका है दांव?

सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों में 18% तक की तेज उछाल देखने को मिली, जब कंपनी ने 22 मई की बोर्ड मीटिंग में बड़े अधिग्रहण प्रस्तावों पर चर्चा की घोषणा की। कंपनी एडवेंट कोल रिसोर्सेस और सैनिक माइनिंग में हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रही है। इसके शेयर पिछले 5 साल में 1240% का रिटर्न दे चुकी है।

Wed, 20 May 2026 04:03 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फिर निवेशकों का फेवरेट बना 1240% रिटर्न वाला ये छोटकू स्टॉक, 1 दिन में 18% उछला शेयर; आपका है दांव?

सिंधु ट्रेड लिंक (Sindhu Trade Links) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक करीब 18.16% उछलकर ₹26.61 तक पहुंच गया। कंपनी ने 22 मई को बोर्ड मीटिंग बुलाने का ऐलान किया है, जिसमें बड़े अधिग्रहण (Acquisition) और रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन पर चर्चा होगी। इसी खबर के बाद निवेशकों में खरीदारी की होड़ लग गई। हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹39.25 से करीब 34% नीचे है, लेकिन हालिया तेजी ने बाजार का ध्यान फिर से इस स्मॉल-कैप स्टॉक की ओर खींच लिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू
ये भी पढ़ें:52-वीक हाई पर पहुंचा ये फार्मा स्टॉक, Q4 रिजल्ट के बाद शेयर में आई तूफानी तेजी

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड एडवेंट कोल रिसोर्सेस (Advent Coal Resources Pte. Ltd.) और सैनिक माइनिंग एंड एलाइड सर्विसेस (Sainik Mining and Allied Services Ltd.) में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। यह डील इक्विटी शेयर और कंपल्सरी कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर (Compulsorily Convertible Preference Shares) के जरिए की जा सकती है। बाजार इसे कंपनी के विस्तार की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहा है। अगर यह अधिग्रहण पूरा होता है, तो कंपनी की मौजूदगी कोयला और माइनिंग सेक्टर में और मजबूत हो सकती है।

5 साल में इस स्टॉक ने दिया 1240% का रिटर्न

निवेशकों के लिए खास बात यह है कि सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) पहले भी मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने करीब 1240% का रिटर्न दिया है, जिसने इसे छोटे निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। वहीं, पिछले एक साल में भी शेयर करीब 24% चढ़ा है। हाल के एक हफ्ते में 11% और 6 महीने में 12% की तेजी ने यह संकेत दिया है कि स्टॉक में फिर से पॉजिटिव मोमेंटम बन रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी अधिग्रहण की खबर छोटे शेयरों में तेजी से असर डालती है क्योंकि निवेशकों को भविष्य में बड़े विस्तार और कमाई बढ़ने की उम्मीद रहती है। हालांकि, ऐसे स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होता है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में EGM (Extraordinary General Meeting) के ड्रॉफ्ट नोटिस और जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स पर भी चर्चा होगी। इससे संकेत मिल रहा है कि कंपनी आने वाले समय में बड़े कॉर्पोरेट फैसलों की तैयारी कर रही है।

शेयर परफॉर्मेंस

सिंधु ट्रेड लिंक (Sindhu Trade Links) के शेयरों में आज 20 मई 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक 18.16% उछलकर ₹26.61 पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा बड़े अधिग्रहण (Acquisition) प्रस्तावों पर विचार करने की खबर के बाद निवेशकों में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया। खास बात यह रही कि शेयर ने एक ही दिन में ₹4.09 की मजबूत छलांग लगाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू

फिलहाल बाजार की नजर 22 मई की बोर्ड मीटिंग पर टिकी हुई है। अगर अधिग्रहण से जुड़ी खबरें सकारात्मक रहती हैं, तो इस स्मॉल-कैप शेयर में आगे भी हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों के बीच यही चर्चा है कि क्या सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) एक बार फिर मल्टीबैगर रिटर्न देने की तैयारी में है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,