silver shine faded rate fell by rs 5835 sold at rs 260614 per kg फीकी हो रही चांदी की चमक, 5835 रुपये टूटकर 260614 पर आई, Business Hindi News - Hindustan
More

फीकी हो रही चांदी की चमक, 5835 रुपये टूटकर 260614 पर आई

Silver Rate 12 Feb.: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। चांदी की कीमत आज 5835 रुपये टूटकर 260614 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 268432 रुपये प्रति किलो पर है।

Thu, 12 Feb 2026 01:07 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
फीकी हो रही चांदी की चमक, 5835 रुपये टूटकर 260614 पर आई

Silver Rate 12 Feb.: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। चांदी की कीमत आज 5835 रुपये टूटकर 260614 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 268432 रुपये प्रति किलो पर है। इसके साथ ही चांदी अब 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 125319 रुपये सस्ती हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बिकवाली का दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर में 1.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 82.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि बुधवार को इसमें 4 फीसदी की तेजी आई थी।

आज की गिरावट के पीछे की वजहें

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स ने बुधवार की तेजी को बरकरार रखा। अमेरिका में हैरान कर देने वाली रोजगार रिपोर्ट ने दिखाया कि वहां की आर्थिक स्थितियां मजबूत बनी हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में अमेरिका में रोजगार सृजन में अप्रत्याशित तेजी आई, वहीं बेरोजगारी दर घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 1175 रुपये टूटा, चेक करें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
ये भी पढ़ें:सोना ₹1.58 लाख के नीचे, चांदी ₹2.60 लाख पर, क्या खरीदारी का सही वक्त आ गया?
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से 10 रुपये क्यों है महंगा, सबसे सस्ता कहां

भू-राजनीतिक मोर्चे पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चर्चा के बाद कहा कि ईरान के साथ आगे बढ़ने के तरीके पर कोई 'अंतिम' सहमति नहीं बनी है। हालांकि उन्होंने कहा कि तेहरान के साथ बातचीत जारी रहेगी ताकि किसी संभावित समझौते पर पहुंचा जा सके।

रॉयटर्स के एक सर्वे में संकेत दिया गया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के कार्यकाल के दौरान ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। पॉवेल का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है और उसके बाद जून में संभावित दर कटौती हो सकती है। सर्वे में शामिल अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई है कि पॉवेल के संभावित उत्तराधिकारी केविन वार्श के नेतृत्व में नीति अत्यधिक उदार हो सकती है।

आपके पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए निवेश?

ब्रोकरेज हाउस एमके वेल्थ मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा निवेशकों को एक डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में सोने और चांदी में निवेश बनाए रखना चाहिए। साथ ही बाजार में गिरावट के दौरान धीरे-धीरे नए निवेश करते रहना चाहिए। ऐसे पोर्टफोलियो जहां सोने और चांदी का कुल एक्सपोजर 25 से 30 फीसदी से अधिक है, उनकी किसी पेशेवर सलाहकार से समीक्षा करानी चाहिए। ऐसे मामलों में आंशिक मुनाफावसूली का आकलन किया जा सकता है जबकि रणनीतिक आवंटन को बरकरार रखा जा सकता है।

फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल

1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।

2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

10 फरवरी: चांदी के भाव 5435 रुपये उछलकर 259100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

11 फरवरी: चांदी के भाव 5835 रुपये उछलकर 266449 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 260614 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 260300 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक आज दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2343 रुपये है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,765,000 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,