10 rupees from Delhi Why is petrol expensive in West Bengal find out where is cheapest पश्चिम बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से 10 रुपये क्यों है महंगा, सबसे सस्ता कहां, Business Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से 10 रुपये क्यों है महंगा, सबसे सस्ता कहां

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।

Thu, 12 Feb 2026 07:30 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से 10 रुपये क्यों है महंगा, सबसे सस्ता कहां

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर। आज पश्चिम बंगाल और दिल्ली के पेट्रोल-डीजल की तुलना इसलिए हो रही है, क्योंकि बुधवार को संसद में बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए। वित्त मंत्री ने पूछा कि अगर बंगाल सरकार को आम आदमी की इतनी ही चिंता है, तो कोलकाता में पेट्रोल की कीमत दिल्ली से ₹10-11 ज्यादा क्यों है?

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र पर आरोप लगाने के बजाय वैट कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। अभी पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल पर 25% वैट लगाया जाता है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स

दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की आज रिटेल कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है। इस कीमत का मुख्य आधार तेल कंपनियों द्वारा तय बेस प्राइस और एक्साइज ड्यूटी के साथ ₹74.97 है।डीलर कमीशन ₹4.40 जुड़ता है। सबसे ऊपर, दिल्ली सरकार का VAT ₹15.40 लगाया जाता है, जिसके योग से यह कीमत ₹94.77 बनती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत बंद पर असमंजस: कहां बंद, कहां खुला? आज बैंक यूनियन भी हड़ताल पर
ये भी पढ़ें:बीमा उद्योग की कमीशन पर लगाम लगाने की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी से बिहार तक औद्योगिक स्मार्ट सिटी की सभी बाधाएं दूर, निर्माण कार्य शुरू

डीजल पर कितना टैक्स

इसी तरह, दिल्ली में डीजल का खुदरा मूल्य ₹87.67 प्रति लीटर है, जो ₹71.81 के बेस प्राइस प्लस एक्साइज ड्यूटी और ₹3.03 के डीलर कमीशन और ₹12.83 के VAT को जोड़ने के बाद बनता है।

आज कच्चे तेल में तेजी पर कीमतों में कोई बदलााव नहीं

कच्चे तेल की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.20 पर्सेंट चढ़कर 69.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई भी 0.23 पर्सेंट की तेजी के साथ 66.86 डॉलर पर है। इस बीच आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में ₹ 82.46 प्रति लीटर है।

पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल के रेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

पश्चिम बंगाल में सबसे महंगा डीजल वाला शहर कूचबिहार है डीजल सबसे महंगा है, जहां कीमत ₹ 92.87 प्रति लीटर है। वहीं, इस प्रदेश में सबसे सस्ता डीजल वाला शहरतामलुक है, जहां यह ₹ 91.41 प्रति लीटर उपलब्ध है।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत में पेट्रोल डीजल को लेकर रोचक तथ्य

पेट्रोल की सबसे ऊंची कीमत: देश में पेट्रोल की सबसे ऊंची कीमत ₹ 123.46 प्रति लीटर थी, जो 6 अप्रैल 2022 को परभणी में दर्ज की गई थी।

भारत में पेट्रोल का सबसे कम मूल्य: भारत में पेट्रोल की सबसे निचली कीमत ₹ 23.1 प्रति लीटर थी, जो 1 मार्च 2003 को दिल्ली में थी।

वर्ष 2025 में पेट्रोल का उच्चतम मूल्य: वर्ष 2025 में भारत में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत ₹ 113.3 प्रति लीटर रही, जो 2 जनवरी 2024 को गंगानगर में दर्ज हुई।

वर्ष 2025 में पेट्रोल का न्यूनतम मूल्य: वर्ष 2025 में भारत में पेट्रोल की सबसे कम कीमत ₹ 82.42 प्रति लीटर थी।

वर्ष 2026 में सबसे महंगा पेट्रोल कहां बिक रहा: वर्ष 2026 में भारत में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत ₹ 110.27 प्रति लीटर रही, जो 2 जनवरी 2025 को चित्तूर में दर्ज हुई।

वर्ष 2026 में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिका: वर्ष 2026 में भारत में पेट्रोल की सबसे कम कीमत ₹ 82.46 प्रति लीटर थी, जो 2 जनवरी 2025 को पोर्ट ब्लेयर में रिकॉर्ड की गई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,