silver broke all records created new heights in 2025 where will the price reach चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2025 में बनाई नई ऊंचाई, कहां तक पहुंचेगा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2025 में बनाई नई ऊंचाई, कहां तक पहुंचेगा भाव

Silver Price: भारत में चांदी ने 2025 में सभी कमोडिटीज को पीछे छोड़ दिया है। आज सर्राफा बाजारों में चांदी बिना जीएसटी 105560 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। आइए समझें क्यों उड़ रही है चांदी? जानें 3 बड़े कारण...

Tue, 10 June 2025 07:01 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2025 में बनाई नई ऊंचाई, कहां तक पहुंचेगा भाव

भारत में चांदी ने 2025 में सभी कमोडिटीज को पीछे छोड़ दिया है। पिछले हफ्ते MCX पर इसकी कीमत ₹1,06,138 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। आज सर्राफा बाजारों में चांदी बिना जीएसटी 105560 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। निवेशकों और एक्सपर्ट्स की नजर अब इसी पर टिकी है। आइए समझें क्यों उड़ रही है चांदी? जानें 3 बड़े कारण...

1. सेफ-हेवन डिमांड: रूस-यूक्रेन जंग और ग्लोबल तनाव के बीच लोगों ने चांदी को "सुरक्षित निवेश" माना।

2. इंडस्ट्री का भूखा पेट: सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चांदी की मांग आसमान छू रही है।

3. सप्लाई किल्लत: रूस (दुनिया के टॉप-10 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में से एक) से सप्लाई रुकने का डर। पहले से ही दुनिया में पिछले 5 साल से चांदी की कमी चल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के भाव में भारी गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम का रेट

सोने को भी पीछे छोड़ा

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक आनंद राठी के नवीन माथुर का अनुमान है, "2025 में MCX सिल्वर ₹1,15,000 से ₹1,23,000/kg तक पहुंच सकता है। यानी अभी के भाव से 20% तक का फायदा।" रिच डैड पुअर डैड लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान है कि चांदी आज भी सबसे सस्ता निवेश है! इस साल $70/औंस (अंतरराष्ट्रीय बाजार) तक पहुंचने की उम्मीद है।

LKP सिक्योरिटीज जतिन त्रिवेदी कहते हैं, "सिर्फ 2025 में ही चांदी ₹87,000 से ₹1,04,500/kg पर पहुंची। अगले टारगेट ₹1,10,000–₹1,20,000 हैं"

रिलायंस सिक्योरिटीज जिगर त्रिवेदी का कहना है, "अगले 1 महीने में MCX सिल्वर ₹1,10,000/kg तक जा सकता है। पोर्टफोलियो में 12-15% चांदी जरूर रखें!"

गरीबों के गोल्ड यानी चांदी का कमाल

2011 के पीक के बाद चांदी 10 साल तक लुढ़कती रही। 2020 से जादू चला और कोविड के बाद से लगातार तेजी जारी है। सोने की बढ़त से शुरुआत, फिर खुद के दम पर उड़ान। इसे डबल रोल यानी गहने बनाने प्लस इंडस्ट्री में काम आने वाली एकमात्र धातु होने का भी लाभ मिल रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,