Gold Silver Price 9 June Huge fall in the price of gold now the rate of 10 grams is this much Gold Silver Price 9 June: सोने के भाव में भारी गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price 9 June: सोने के भाव में भारी गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम का रेट

सर्राफा बाजारों में सोमवार को चांदी की कीमतों में जहां मामूली बदलाव देखने को मिला वहीं, एक झटके में ही सोने की कीमत बिना जीएसटी 1427 रुपये गिर गई।

Mon, 9 June 2025 01:07 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price 9 June: सोने के भाव में भारी गिरावट, अब इतना रह गया 10 ग्राम का रेट

Gold Silver Price 9 June: सर्राफा बाजारों में सोमवार को चांदी की कीमतों में जहां मामूली बदलाव देखने को मिला वहीं, एक झटके में ही सोने की कीमत बिना जीएसटी 1427 रुपये गिर गई। अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95718 रुपये रह गई है। वहीं, चांदी ऑल टाइम हाई 105290 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोना 98579 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 108448 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

22 कैरेट गोल्ड का भाव

आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी 1421 रुपये सस्ता होकर 95335 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 1307 रुपये गिरकर 87678 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 1070 रुपये सस्ता होकर 71789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 835 रुपये टूटकर 55995 रुपये पर आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराना सोना बेचकर आसान नहीं है मुनाफा कमाना, इन दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना

सोना ऑल टाइम हाई से 3382 रुपये सस्ता

सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3382 रुपये सस्ता है। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इस साल सोना करीब 19978 रुपये और चांदी 19273 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,