Signature Global ties up with tonino lamborghini for branded residences project share gain check detail 812 फ्लैट बनाने के लिए लैम्बोर्गिनी से डील, कर्ज भी है कम, अब डिमांड में आया शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

812 फ्लैट बनाने के लिए लैम्बोर्गिनी से डील, कर्ज भी है कम, अब डिमांड में आया शेयर

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड का बेहतर कैश फ्लो के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में कर्ज 77 प्रतिशत घटकर 200 करोड़ रुपये रह गया। अब सिग्नेचर ग्लोबल ने एक लक्जरी प्रोजेक्ट के लिए इटली के लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बोर्गिनी के साथ डील की है।

Thu, 16 April 2026 04:00 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
812 फ्लैट बनाने के लिए लैम्बोर्गिनी से डील, कर्ज भी है कम, अब डिमांड में आया शेयर

Signature Global share: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर डिमांड में थे। ट्रेडिंग के अंत में कंपनी के शेयर की कीमत एक पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 810 रुपये पर पहुंच गई। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 816 रुपये तक गया। शेयर में उछाल की वजह कंपनी का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के तहत इटली की कंपनी के साथ मिलकर 812 लक्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे।

लैम्बोर्गिनी के साथ डील

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए इटली के लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बोर्गिनी के साथ डील की है। इस परियोजना में करीब 2,900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने बताया- टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंसेज गुरुग्राम, नामक यह ब्रांडेड हाउसिंग प्रोजेक्ट सेक्टर 71 में 12.40 एकड़ में फैली होगी जिसमें 812 लक्जरी फ्लैट शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MSME सेक्टर के लिए मोदी सरकार की तैयारी, करोड़ों कारोबारियों को मिलेगी खुशखबरी!

इस डील के साथ टोनिनो लैम्बोर्गिनी भारत के हाउसिंग रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश कर रही है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2,890.97 करोड़ रुपये है। टोनिनो लैम्बोर्गिनी के साथ कॉमर्शियल शर्तों पर सिग्नेचर ग्लोबल ने कहा कि इसमें एक निश्चित चार्ज शामिल होगा जिसका किस्तों में भुगतान किया जाएगा और यदि कुल राजस्व एक निर्धारित सीमा से अधिक होता है तो अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

क्या कहा अधिकारी ने?

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा- टोनिनो लैम्बोर्गिनी जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ साझेदारी करके हम केवल अपार्टमेंट नहीं बना रहे हैं बल्कि एक नई जीवनशैली तैयार कर रहे हैं। वहीं, टोनिनो लैम्बोर्गिनी एस.पी.ए. के संस्थापक टोनिनो लैम्बोर्गिनी ने कहा कि इस परियोजना के साथ कंपनी ने भारत के ब्रांडेड रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को किया टच, ब्रोकरेज है फिदा, चेक करें टारगेट प्राइस

कर्ज 77 प्रतिशत कम

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड का बेहतर कैश फ्लो के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में कर्ज 77 प्रतिशत घटकर 200 करोड़ रुपये रह गया। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कर्ज 200 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 31 मार्च 2025 को 880 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिटमेंट के इस फॉर्मूला से केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी…तोहफे का इंतजार

कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक उसके पास 2,770 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद हैं, जिससे उसका बही-खाता मजबूत बना हुआ है और भविष्य की योजनाओं के लिए बेहतर स्थिति तैयार हुई है। बिक्री के मोर्चे पर कंपनी की बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 20 प्रतिशत घटकर 8,220 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 10,290 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने इस दौरान 2,114 मकान बेचे, जबकि 2024-25 में यह संख्या 4,130 थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,