Groww share price soars hit 52 week high BofA sees more upside check detail इस शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को किया टच, ब्रोकरेज है फिदा, चेक करें टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

इस शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को किया टच, ब्रोकरेज है फिदा, चेक करें टारगेट प्राइस

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) के शेयर ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। दरअसल, BofA सिक्योरिटीज ने ग्रो के शेयर पर 'Buy' रेटिंग और ₹235 प्रति शेयर का टारगेट देते हुए अपनी कवरेज शुरू की। अभी कीमत की बात करें तो 205 रुपये के नीचे है।

Thu, 16 April 2026 03:42 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इस शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को किया टच, ब्रोकरेज है फिदा, चेक करें टारगेट प्राइस

Groww share price: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) के शेयर ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। इसके शेयर की कीमत गुरुवार के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर ₹214 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के कारण यह शेयर रेड जाने में आ गया। अब शेयर को लेकर एक्सपर्ट ने खरीदने की सलाह दी है और साथ ही टारगेट प्राइस जारी किया है। आइए डिटेल जान लेत हैं।

क्या है टारगेट प्राइस?

दरअसल, BofA सिक्योरिटीज ने ग्रो के शेयर पर 'Buy' रेटिंग और ₹235 प्रति शेयर का टारगेट देते हुए अपनी कवरेज शुरू की। अभी कीमत की बात करें तो 205 रुपये के नीचे है। कहने का मतलब है कि 30 रुपये की बढ़त का अनुमान है। बता दें कि इस डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी के शेयर की कीमत में लगातार छठे ट्रेडिंग दिन बढ़त देखी गई। इस दौरान इसमें 28 प्रतिशत की तेजी आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिटमेंट के इस फॉर्मूला से केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी…तोहफे का इंतजार

अप्रैल महीने में अब तक, इस स्टॉक ब्रोकिंग और संबंधित सेवाओं वाली कंपनी के शेयर की बाजार कीमत में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (BGV), ग्रो ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के तौर पर काम करती है। यह ग्रुप को कैपिटल मदद देती है और इसके टेक्नीकल इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म की होल्डिंग है। इसमें ग्रो और ग्रो क्रेडिट शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी समूह से इस कंपनी को मिल रहे ताबड़तोड़ ऑर्डर, शेयर में भी बंपर उछाल

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

ग्रो का प्रॉफिट मार्जिन अपने प्रतिस्पर्धियों में सबसे ज्यादा है। FY25 में इसका एबिटा मार्जिन 61% और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स मार्जिन यानी PAT 47% रहा। BofA को मार्जिन में और बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश दिख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्चित निवेशक मोबियस का निधन, थाइलैंड से रूस तक के शेयर बाजार में चलता था सिक्का

एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि ऑपरेटिंग लेवरेज और प्रोडक्ट की बढ़ती पहुंच की वजह से, FY28E तक एबिटा मार्जिन और PAT मार्जिन बढ़कर क्रमशः 67 प्रतिशत और 52 प्रतिशत हो जाएंगे। BofA का अनुमान है कि अगले दो सालों में EPS में 35 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ोतरी होगी। ब्रोकरेज ने कहा कि हमें री-रेटिंग की गुंजाइश दिख रही है क्योंकि ग्रो अपने मार्जिन को ओर बढ़ रही है और वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी एक भरोसेमंद मौजूदगी बना रही है। नजदीकी भविष्य में आने वाले जोखिमों में कमजोर कैपिटल मार्केट परफॉर्मेंस और मई 2026 में खत्म होने वाला छह महीने का लॉक-इन पीरियड शामिल हैं।

ब्रोकरेज ने इस बात पर जोर दिया कि फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) नियमों को लेकर अनिश्चितता और मार्केट के उतार-चढ़ाव के प्रति सतर्कता ग्रो के भविष्य के नजरिए के लिए मुख्य जोखिम बने हुए हैं। हालांकि, F&O से जुड़े कई नियामक बदलाव पहले ही लागू हो चुके हैं इसलिए अब इसमें अतिरिक्त जोखिम कम नजर आता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,